25 हज़ार का ईनामी फरार गालीबाज तथाकथित नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार

  • नोएडा पुलिस को मिली कामयाबी, कई दिनों से था फरार

नोएडा। गालीबाज तथाकथित गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने में नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी बीते चार दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के अलावा तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौंज की थी। सत्ता की हनक की वजह से उसे पुलिस का खौफ नहीं था। लेकिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला सत्ता के गलियारे में भी हलचल मचाने लगा। उसके बाद सरकार हरकत में आई। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर इस मामले की मॉनिटरिंग खुद एसीएस और डीजीपी ने शुरू की।

पुलिस से बचने के लिए श्रीकांत ने रविवार रात के बाद से अपना फोन इस्तेमाल नहीं किया था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की कॉल डिटेल के आधार पर घटना के बाद संपर्क में आए करीबियों को रडार पर ले लिया। वह सभी के कॉल को ट्रेस करना शुरू किया। उत्तराखंड में ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन दिखी थी। आखिर, मंगलवार को नोएडा पुलिस को कामयाबी मिली और उसने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखे:-

स्विफ्ट डिज़ायर में सवार बदमाशों से बिसरख पुलिस की मुठभेड़: एक घायल, तीन गिरफ्तार, हथियार व लूट का स...
दीपावली से पहले सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं का समाधान: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ...
कोरोना वैक्सीन के बाद बेफिक्र होकर कर सकते हैं ये काम, पर इन चीजों से बचना जरूरी, जानें हर बात
ठाकुरद्वारा मन्दिर के पीठाधीश्वर सुशील जी महाराज के साथ मारपीट, पूर्व सेवादार पर आरोप, पुलिस से की श...
Weather News: दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल; हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
मुहर लगी , लखनऊ -नोएडा में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, पुलिस को मिलेंगे ये अधिकार
विश्व टेलीविजन दिवस पर राहुल महाजन ने कहा, "जर्नलिज्म में सफलता के लिए सबसे जरूरी है खुद पर विश्वास"...
कुछ ही घंटे में ट्रक चालक की हत्या का रबूपुरा पुलिस ने किया खुलासा मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में लॉकडाउनः 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी मेट्रो
Earthquake: दिल्ली एनसीआर में कांपी धरती
पुलिस फायरिंग में शातिर बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की उद्योग बंधु बैठक: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर
स्मार्ट होगी क्लास तो स्मार्ट होंगे छात्र, प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव, डिजिटल कंटे...
सातवें दिन लगातार संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार, 22 की मौत, 50 हजार पार पहुंची सक्रिय मरीजों की...
ऑक्सीजन के लिए मोदीनगर से मेरठ तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 75 मरीजों की बची जान
चढ़ाए इतने गहने कि पहुंच गई पुलिस, वीडियो वायरल, अब जांच करेगा आयकर विभाग