आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला अधिकारी के नेतृत्व में समस्त विभागीय अधिकारी  सक्रिय

  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं एलपीजी वितरकों ने 10,000 राष्ट्रध्वज जिलाधिकारी को किए भेंट।
  • पेट्रोल पंप एसोसिएशन, एलपीजी वितरकों एवं आपूर्ति विभाग ने जिलाधिकारी को राष्ट्र ध्वज किया भेंट।

भारत सरकार के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में समस्त विभाग के अधिकारियों के द्वारा निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी गौतम बुद्ध नगर चमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा के कार्यक्रम की कार्य योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं एलपीजी वितरकों तथा आपूर्ति विभाग के द्वारा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को राष्ट्रध्वज भेंट करते हुए 10000 राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएं। साथ ही आपूर्ति विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को भी राष्ट्रध्वज भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ने अपने सभी अधीनस्थों एवं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों व एलपीजी वितरकों का आह्वान किया कि सभी लोग अपने आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर निर्धारित तिथि को झंडा फहराकर उसकी सेल्फी ग्रुप में शेयर करें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में आम जनमानस को सम्मिलित करते हुए राष्ट्रीय गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम व्यापक स्तर पर मनाया जाए।

यह भी देखे:-

लॉयड इंस्टिट्यूट में "Connecting Dots: Journey Beyond" सेशन की प्रेरणादायक शुरुआत — नवागंतुकों को मि...
यूपी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले-राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपनाई जाए विश्व की सर्वोत्तम शि...
सांस्कृतिक जुड़ाव से संभव होगा अखण्ड भारत: वेदपाल जी
जहांगीरपुर में पोलोथिन बैग के इस्तेमाल को रोकने के लिए चलाया अभियान, दुकानदारों मे मचा हड़कंप
बिसरख के पास डूब क्षेत्र में अतिक्रमण को ग्रेनो प्राधिकरण ने ढहाया
ग्रेनो पुष्प प्रदर्शनी: आकृतियां संग सेल्फी की लगी होड़ , बच्चों के फैशन शो व नृत्य ने सभी का मन मोह...
आईआईएमटी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
समाजवादी पार्टी ने की बैठक
जनसेवा की पहल: सूरजपुर कोर्ट परिसर में रोटरी क्लब ने लगाया वाटर डिस्पेंसर
एस्टर स्कूल में पैनोरमा 2025-26: शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतिभा का भव्य संगम
ग्रेटर नोएडा में बड़े उद्योगों पर फोकस, नहीं लगाने वालों के भूखंड होंगे रद्द: प्रमुख सचिव
बिसरख धाम में गुरूपूर्णिमा व बाबा की बड़ी दौज का दिव्य संगम: हज़ारों श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में अ...
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में "पपेट पलूजा" की धूम, खेल-खेल में बच्चों ने सीखी नैतिक शिक्षा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने बच्चों को किये स्वेटर वितरित
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
गौतमबुद्ध नगर: जिले के तीनों तहसील में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्या