भाजपा सांसद पर साधा निशाना, नोएडा सपा ने कहा गाली बाजों की सरकार है

नोएडा। आज सोमवार को समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने नोएडा मीडिया क्लब सेक्टर 29 में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर श्रीकांत त्यागी मामले में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान समाजवादी पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी रहे सुनील चैधरी ने मौजूदा भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह रविवार शाम डॉ महेश शर्मा ने कमिश्नर के लिए अपशब्द निकाले,उससे साफ जाहिर है भारतीय जनता पार्टी के नेता गाली वाली सोच ही रखते हैंं। सुनील चैधरी नेे श्रीकांत त्यागी पर प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई को महज दिखाावा बताते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई पहले हुई होती,तो आज यह नौबत ना आती। किसके इशारे पर श्रीकांत को आज तक संरक्षण मिला हुआ था और उसके तमाम अवैध कामों को नजरअंदाज किया जा रहा था। समाजवादी पार्टी मांग करती है,कि श्रीकांत त्यागी के पीछे भाजपा के जिस भी नेता का हाथ है उसके नाम का भी खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा एक-दो दिन में श्रीकांत की गिरफ्तारी नहीं होती, तो समाजवादी पार्टी सोसाइटी के लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं,जब कोई ना कोई भाजपा नेता महिलाओं से अभद्रता मारपीट करता दिखाई दे जाता है। श्रीकांत को ऐसी सजा मिलनी चाहिए,जो एक मिसाल हो। उन्होंने बताया उन्होंने कहा कि जिस तरह नोएडा के विधायक नोएडा को नजरअंदाज करते हैं, वह किसी से छिपी नहीं है। ओमेक्स सोसाइटी की घटना के बाद भी नोएडा विधायक पंकज सिंह रविवार शाम खानापूर्ति के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बावजूद यहां पुलिस फर्जी एनकाउंटर करती है और मासूमों को फंंसाती है। बड़े अपराधी और संगठित अपराध पर पुलिस की कोई लगाम नहीं है। सपा नेता नवीन दुबे ने कहा कि पुलिस की उगााही का ये र्वा
आलम हो चला है कि जिस किराएदार का पहले 100 में सत्यापन होता था,उसके लिए अब 500 रुपये लिए जा रहे हैं। बीजेपी सरकार में ना तो अपराध कम हो रहा है और ना ही महिलाओं पर अत्याचार। पुलिस की निष्क्रियता का ही नतीजा है कि आज श्रीकांत त्यागी फरार है। दुबे ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि श्रीकांत की तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी भाजपा के सदस्य होने की जानकारी है। यदि यह फर्जी जानकारी है, तो अभी तक भाजपा ने श्रीकांत त्यागी पर कोई मुकदमा क्यों नहीं लिखवाया। इससे जाहिर है कि किसी बड़े नेता का हाथ श्रीकांत के सर पर है। इस दौरान सपा के ऋषिपाल, विकास यादव आदि तमाम नेता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

राफेल मामले में राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, माफी की मांग, राष्ट्रपति को भ...
चौधरी रोहताश  बने मिहिर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कल होगा स्वागत समारोह 
सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे स्कूलों के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही - एबीवीपी
सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया
आप के साथ जिले में तीस हजार नए लोग जुड़े: भूपेन्द्र जादौन
व्यापारियों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पड़ यात्रा, किया ऑनलाइन व्यापार का विरोध
जेवर में बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने जनसंपर्क कर,किया चहुमुखी विकास का वायदा 
ग्रामीणों ने किया सपा नेताओं का सम्मान
ग्रेटर नोएडा : भाजपा वृक्षारोपण अभियान संपन्न , 12, 200 पौधे लगाए गए
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का जोरदार स्वागत
दादरी में भाजपा का मेगा प्रचार, नगर पालिका परिषद प्रत्याशी गीता पंडित के समर्थन समर्थन में दिग्गजों ...
पिछड़ा वर्ग समाज सम्मलेन का होगा आयोजन
जिला भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को जनता के कार्य में सहभागिता निभाने के निर्देश
चुनावी सरगर्मी , मेरा मुकाबला किसी भी दल का उम्मीदवार नहीं कर पाएगा: संजय भैया
आम आदमी पार्टी मेरठ में करेगी अनशन, जानिए क्या है पूरा मामला
भाजपा महिला मोर्चा के आदर्श आंगनबाड़ी अभियान 17 सितंबर से