श्रावण मास के अंतिम सोमवार को ब्रम्हचारी कुटी में हुआ शिव का पूजन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सेक्टर 82 स्थित तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में भगवान शिव का पूजन व रुद्राभिषेक किया गया। कुटी परिसर में स्थित शिव मंदिर में पंडित मनोहर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव जी का दुग्धधारा से रुद्राभिषेक कराया। सुख शांति, समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान शिव का दुग्ध धारा से रुद्राभिषेक कराया गया। इससे पहले भगवान शिव एवं परिवार का विधिवत पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में शिव अर्चना और जल चढ़ाने के लिए दिनभर भक्त आते रहे। इस दौरान बोल बम बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।

इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि शिव परम् कल्याणकारी हैं। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना दुख, दरिद्रता एवं पापों का नाश करने वाली है वहीं धन, धान्य, सुख एवं मोक्ष को प्रदान करने वाली है। भगवान शिव की आराधना सभी कष्टों को दूर करने वाली और मनोवांछित फल प्रदान करने वाली है । भगवान शिव सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें।
इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक पिंटू बाबा, पुजारी मनोहर शास्त्री, पंडित सुमित दीक्षित शास्त्री, अशोक कुमार, अनमोल झा ,पंडित महिपाल शर्मा ,ओम कुशवाहा, नीरज कुमार, ,सुरेंद्र , सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : धूमधाम से निकली रामबारात, माता सीता की विदाई का दृश्य देख नम ...
ग्रेटर नोएडा में 11 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में रंगारग कार्यक्रम के स...
कल का पंचांग, 28 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 9 नवंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 11 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 14 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 19  अगस्त 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
शारदीय नवरात्र 2020: नवरात्रि में हर दिन का है खास महत्व, जानें किस दिन होगी मां के किस स्वरूप की पू...
कल का पंचांग, 25 सितंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 28 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
एवीजे  हाइट्स में   गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना जयकारे के साथ हुआ गणपति का विसर्जन 
कल का पंचांग, 21 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति पर हिंदू युवा वाहिनी ने किया खिचड़ी वितरण
कल का पंचांग, 23 नवंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
आज का पंचांग, 9  सितम्बर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 27 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त