बदमाशों के हौसले बुलंद , शराब कलेक्शन एजेंट से हथियार की नोंक पर लूट

ग्रेटर नोएडा : जारचा कोतवाली के खटाना गांव के पास बदमाशों ने पिस्टल के दम पर शराब विक्रेता से 85 हजार रूपए लूट लिए। बदमाशों ने कार से टक्कर मारकर शराब विक्रेता को गिरा दिया। विक्रेता के बाइक से गिरने के बाद बदमाशों ने हथियार के दम पर रूपए की लूट कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के कई घंटे तक दादरी जारचा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। काफी देर बाद जारचा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जारचा कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव का रहने वाला नरेंद्र भाटी पुत्र गजराज शराब के ठेकों से कलैक्शन इक्कठ्ठा करता है। सोमवार सवेरे को नरेंद्र बाइक से जारचा शराब के ठेके पर रूपए लेने के लिए गया था। ठेके से 85 हजार रूपए लेकर वह दादरी के लिए आ रहा था। जैसे ही वह खटाना गांव के पास पहुंचा इसी दौरान पीछे से एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क किनारे घर गया। जिसके बाद चार बदमाश कार से उतरे और उस पर पिस्टल तान दी। बदमाश शराब विक्रेता से रूपए लूटकर फरार हो गए।
क्षेत्राधिकारी तृतीय निशांक शर्मा सैल्समैन से हुई लूट के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन पुलिस प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है घटना संदिग्ध भी हो सकती है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : रोडरेज में युवक को दोनों पैर में मारी गोली
25 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
दनकौर पुलिस ने हरियाणा शराब में यूपी का लेबल बदलकर बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश
मेरठ में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या केतार ग्रेटर नोएडा जेल से जुड़े
मामूली कहा सुनी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
बिसरख थाना पुलिस के हत्थे  चढ़ा दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश
खुद को गोली से उड़ाया, मौत
अब गेस्ट हॉउस बनते जा रहे हैं देह व्यापार का अड्डा,  चार युवती समेत छह गिरफ्तार 
पांचवी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिल्डरों के खिलाफ दर्ज हुआ 13 FIR
ग्रेटर नोएडा : घटतौली का आरोप लगा, कस्टमर का पेट्रोल पम्प पर हंगामा
विश्वविद्यालय की छात्रा का मोबाइल फोन लूटा
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बारह बाइक बरामद
शांति भंग के आरोप में सात लोग पहुंचे हवालात
बीटा - 2 पुलिस ने रॉकस्टार गैंग के  सरगना को दबोचा,  चोरी के 24 मोटरसाइकिल बरामद 
भारी मात्रा में टाटा कंपनी का नकली नमक और चाय बरामद