फरार गालीबाज श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला सीएम योगी का बुलडोजर और हथौड़ा, सोसायटी वालों में खुशी की लहर, पुलिस की दबिश जारी, मिल रहा है ये लोकेशन

➡श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर कार्रवाई

➡अथॉरिटी ने शुरू की तोड़फोड़ की कार्रवाई

➡गालीबाज नेता पर की जा रही बड़ी कार्रवाई

➡त्यागी के अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा.

नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को यूपी पुलिस जगह-जगह दबिश देने में लगी है। इसी बीच श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अथॉरिटी ने त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर और हथौड़ा चल रहा है। वहीं बुल्डोजर की कार्रवाई से सोसायटी वालों में खुशी की लहर है, ये लोग मिठाई भी बांट रहे हैं। बता दें, फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है।

गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी का नोएडा प्राधिकरण में काफी वर्चस्व था, अवैध कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस भी जारी हुआ था, अवैध अतिक्रमण को लेकर 2019 में अंतिम नोटिस जारी हुआ था। 3 साल बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया था। अवैध अतिक्रमण को लेकर इतना बढ़ा बवाल हुआ है।

वहीं फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। श्रीकांत त्यागी की लोकेशन, हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच में बताई जा रही है। खबर है कि मोस्टवांटेड त्यागी का मोबाइल करीब 10 बार ऑन और ऑफ हुआ है। त्यागी के हरिद्वार के एक सीसीटीवी में भी कैद होने की खबर है।

बता दें कि, फरार कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सांसद महेश शर्मा ने यूपी पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने 8 टीमें भी गठित की है जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देने में लगी है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ताली-थाली बजाकर जताया विरोध
कासना पुलिस ने किया अन्तर्राज्य  वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार 
दो युवक गायब, ग्रामीणों ने लगाया जाम
यूपी को बनाएंगे देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था - मुख्यमंत्री योगी
अमृतपुरम चौक से रामपुर गोल चक्कर तक वृक्षारोपण अभियान, शहरवासियों को प्रदूषण से लड़ने का संदेश
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े सुन्दर भाटी के दो ईनामी शार्प शूटर, अवैध हथियार बरामद
यूपी : जनसेवा केंद्रों पर फ्री होगा कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण
नोएडा पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी कैब लूटेरा
"अन्वेषण 2024" छात्र अनुसंधान सम्मेलन में अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन, गलगोटियास विश्वविद्यालय में ...
यूपी कैबिनेट बैठक: 17 अगस्त से होगा विधानमंडल सत्र, 10 प्रस्तावों को मंजूरी
यूपी पंचायत चुनाव: पहले चरण के 18 जिलों में नामांकन आज से, इन नियमों का करना होगा पालन
UPDATE : ग्रेटर नोएडा, पुलिस ENCOUNTER में बदमाश ढेर , सिपाही घायल
रणदीप भाटी-जुगला गैंग का सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग सप्लायर से मांगी थी लाखों की रं...
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : बाघ और तेंदुओं को बचाने के लिए यूपी में बनेंगे चार सेंटर, केंद्र की मंजूरी
योग गुरु ऋषि वशिष्ठ ने सूर्य मुद्रा से स्वास्थ्य लाभ के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी
एस्टर पब्लिक स्कूल में डिस्ट्रिक्ट स्टेयर्स रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन