आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा, श्रीजी का 108 रजत कलशों से हुआ महामस्तकाभिषेक
ग्रेटर नोएडा : रविवार सावन सुदी दशमी के अवसर पर आज सुबह 6:30 बजे जैन समाज के सभी सभी स्त्री, पुरुष, लड़के एवं लड़कियां सेक्टर बीटा2 2 स्थित जैन मंदिर मंदिर जी में एकत्रित हुए और श्रेष्ठी श्रावकों द्वारा दिए गए 108 रजत कलशों से पहली बार मूलनायक श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक किया।
इसके उपरांत शांतिधारा एवं चंद्रप्रभु भगवान का सामूहिक पूजन किया गया। सामूहिक पूजन के उपरांत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव (आजादी के 75 वर्ष ) पूरे होने के उपलक्ष में पूरे देश में मनाया जा रहा है । इसी श्रंखला में जैन समाज के सभी लोग एकत्र होकर तिरंगा यात्रा मंदिर जी से प्रारंभ करके कीर्ति स्तंभ गोल चक्कर पहुंची और वहां से वापस मंदिर जी लौटी।
इसी उपलक्ष्य में जैन समाज के लोगों ने सावन सुदी दशमी रविवार को मंदिर में विराजमान मूलनायक श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का पहली बार 108 कलशों से महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस मौके पर पंडित सचिन जैन शास्त्री, अमित जैन, अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन समाज ग्रेटर नोएडा, प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे।

