हिन्दू युवा वाहिनी ने जलाई चाइनीज उत्पादों की होली

ग्रेटर नोएडा : हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए सेक्टर अध्यक्ष मोहित हिन्दू के नेतृत्व में ओमीक्रोम स्थित काशीराम कालोनी चौराहा पर चाइनीज उत्पादों की होली जलाई। कार्यकर्ताओ ने मिट्टी के दिए जलाएं स्वदेशी दीपावली मनाएं का नारा दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ हिन्दू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने कहा कि चीन लगातार भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचता रहता है। ऐसे में उसके उत्पादों का बहिष्कार करके हम भारतीयों को भी उसकी आर्थिक कमर तोड़ देनी चाहिए।

उन्होंने कहा चीनी उत्पादों के दबदबे से हमारे देश के कुटीर उद्योगों व गरीब कुम्हारों की हालत बदतर हो रही है। ऐसे में यथासंभव हमको चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करते हुए मिट्टी के दियों से दीपावली मनानी चाहिए। 18 अक्टूबर को हिन्दू युवा वाहिनी नगर के मुख्य मंदिरों व सामूहिक स्थलों पर दीपों से सजा कर दीपोत्सव कार्यक्रम करेगी और नगर वासियों को मिट्टी के दीपक जलाने के लिए प्रेरित करेगी। देश का पैसा देश से बाहर देशविरोधी शक्तियों के पास न जाने दें यह अपील करते हैं। इस अवसर पर योगराज हिन्दू , सुशील गौड़, मनोज राजपूत, सुनील तंवर, मोहित हिन्दू, नरेंद्र ठाकुर, गौरव जैन , रोहित, रवि, विवेक कुमार, विक्की भाटी, कमल सिंह, एस.पी कर्दम, शिवम आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में भाजपा की मासिक बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर...
विकास कार्य को लेकर विधायक तेजपाल नागर ने की मुख्य सचिव से की मुलाक़ात
भाजपा जिला कार्यालय में एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक, ऐतिहासिक विजय का संकल्प
श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम बिसरख धाम के तत्वधान में भाजपा में 750 लोग शामिल हुए
भाजपा प्रशिक्षण शिविर: कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुँचाने के  लिए कहा    
कलौंदा गाँव में AIMIM के जिलाध्यक्ष आज़ाद मालिक का जोरदार स्वागत, दर्जन भर लोगों  ने पार्टी की सदस्यत...
छह वर्ष में 6 लाख से अधिक नौजवानों को दी सरकारी नौकरी: सीएम योगी
चौधरी हर्ष मुकद्दम बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, विचार गोष्ठी में गूंजे समाजवादी आदर्श
बिहार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा
SSC परीक्षा धांधली के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम
हम लोगों को छुआछूत ख़त्म करना चाहिए : वीरेन्द्र डाढ़ा
जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, दिव्य काशी भव्य काशी का देखा सीधा प्रसारण
सुधीर भाटी को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में  गँगा जल संकल्प यात्रा का कारवाँ कोंडली बाँगर गाँव पहुँचा