दादरी में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान

दादरी: समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को पार्टी के जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया के नेतृत्व में सादोपुर की झाल पर कैंप लगाकर युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया ने बताया कि समाजवादी पार्टी का सदस्य भर्ती अभियान पूरे प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है। इसी क्रम में आज सादोपुर की झाल पर कैंप लगाकर आसपास के युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया और बताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और आपके अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं में समाजवादी पार्टी से जुड़ने उत्सुकता है और वह बड़ी संख्या पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान को और व्यापक बनाने के लिए इस तरह के कैंपों का गांव-गांव आयोजन करेगी।

साथ मे उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष जगवीर नम्बरदार, निरंकार प्रधान, विक्रम फौजी।

प्रारंभिक सदस्यता लेने वाले युवा अल्ताफ़, रोहित नागर, निशांत शर्मा, मोहित शर्मा, शिवानी, सुशील नागर, आदेश बैसोया, साक्षी नागर, शिवानी मावी, काजल नागर, रिंकू गौतम, मानवेन्द्र सिंह, निकी नागर, बादल गुर्जर, इरफान खान, गौरव शर्मा, हर्षित नागर आदि युवाओं ने सदस्यता ली।

यह भी देखे:-

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे ग्रेनो, भाजपा पर साधा निशाना
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में फ्लैट खरीदारों  की समस्याओं को लेकर आप ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन 
मोहित यादव बने लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष
भाजपा सरकार में हुआ वाल्मीकि समाज का शोषण: जुगलकिशोर वाल्मीकि
सपाईयो ने पुण्यतिथि पर याद किये जनेश्वर मिश्र
2024 में मोदी हार रहे हैं, इंडिया गठबंधन से डरी मोदी सरकार : भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी
जेडीयू -भजापा विधानमंडल के के नेता चुने गए नितीश कुमार, कल लेंगे मुख्यमंत्री का पद की शपथ
किसान कामगार मोर्चा ने निकला जन जागरण अभियान
अधिवक्ता सभा का अध्यक्ष बनने पर नितीश बैसोया का हुआ भव्य स्वागत
ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में किया भव्य स्वागत
किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाकियू के नेता
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, दिव्य काशी भव्य काशी का देखा सीधा प्रसारण
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तओं ने मनाया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने 24 सदस्यीय गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी घोषित की
पीएनबी बैंक घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन