जीएसटी में पंजीयन बढोत्‍तरी, रिटर्न दाखिला एवं टी.डी.एस कटौती के प्राविधानों से व्‍यापारियों को जागरुक करने हेतु पंजीयन कैम्‍प का आयोजन 

उत्तर प्रदेश में जी0एस0टी0 में पंजीकृत व्‍यापारियों की संख्‍या बढाए  जाने के लिए  मुख्‍यमंत्री योगी  द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र छपरौला, गौतमबुद्वनगर में पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर जी0एस0टी0 पंजीयन जागरुकता अभियान के अन्‍तर्गत अपर आयुक्‍त ग्रेड-1 राज्‍य कर गौतमबुद्वनगर , संयुक्‍त आयुक्‍त (कार्यपालक) राज्‍य कर सम्‍भाग-बी नौएडा एवं उपायुक्‍त राज्‍य कर खण्‍ड-1 गौतमबुद्वनगर के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र अच्‍छेजा में आयोजित किया गया । शिविर में ग्राम अच्‍छेजा के ग्राम प्रधान हरेन्‍द्र नागर, अधिवक्‍ता राहुल शर्मा,  हितेश कुमार,  अभिषेक तिवारी, मनमोहन शर्मा,  पुनीत कुमार, समीर तथा अन्‍य छोटे एवं मझोले अपंजीकृत व्‍यापारियों ने सहभाग किया । पंजीयन जागरुकता कैम्‍प में सोमांक चौहान सहायक आयुक्‍त राज्‍य कर खण्‍ड-1 गौतमबुद्वनगर तथा  विक्रम सिंह भाटी,राज्‍य कर अधिकारी खण्‍ड-1, गौतमबुद्वनगर द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करने के लाभों तथा  मुख्‍यमंत्री  द्वारा चलायी जा रही रु0 10 लाख की दुर्घटना बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया गया । पंजीयन कैम्‍प में स्‍थानीय ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों से जुड़े ग्राम प्रधानों तथा अन्‍य व्‍यक्तियों को माननीय मुख्‍यमंत्री उ0प्र0 द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों को जी0एस0टी0 पंजीयन प्राप्‍त करने एवं टी0डी0एस0 कटौती के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा इस संबंध में जी0एस0टी0 अधिनियम के अन्‍य प्राविधानों से अवगत कराया गया कि प्रत्‍येक सरकारी विभाग द्वारा विशेषकर ग्राम पंचायतो/नगर पंचायतो द्वारा जी0एस0टी0 में पंजीयन प्राप्‍त करते हुए सप्‍लायर्स/कान्‍ट्रेक्‍टर के रु0 2.50 से अधिक के भुगतान पर नियमानुसार टी0डी0एस0 की कटौती करते हुए राजकीय कोष में जमा किया जाये । इसके अतिरिक्‍त छोटे व्‍यापारियों की ऑनलाईन रिटर्न फाईलिंग में आने वाली समस्‍याओं के समाधान से भी अवगत कराते हुए रिटर्न फाईलिंग एवं पंजीयन प्राप्ति में आने वाली छोटी-छोटी समस्‍याओं के निदान हेतु विभाग में जी0एस0टी0 हेल्‍प डेस्‍क एवं टोल फ्री नम्‍बर पर सम्‍पर्क स्‍थापित करने हेतु भी अवगत कराया गया ।

यह भी देखे:-

हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक होली संपन्न कराने के लिए डीएम- एसएसपी ने ली बैठक
समाजवादी पार्टी ने सुभाष जयंती मनाई
पुलिस ट्रेनिंग लेकर जब अपने गांव पहुंची लड़की तो हुआ... पढ़ें पूरी ख़बर
कलेक्ट्रेट पर डंपर मालिकों का प्रदर्शन, खनन विभाग पर अवैध उगाही का आरोप
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
महिलाओं के स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कलाम सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित
22 वीं मंजिल से कूदकर युवक-युवती ने दी जान
उर्वरकों के सुगम उपलब्धता के लिए दादरी -दनकौर रेलवे स्टेशन पर  रैक पॉइंट स्थापित हो : अनिल कुमार सिं...
ग्रेटर नोएडा की महत्वपूर्ण खबरें संछिप्त में, जरूर पढ़ें 
पश्चिम उत्तर प्रदेश की कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक
चन्द्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर वेदार्णा फाउंडेशन ने कि मिशन मानसून पोधारोपण की शुरुआत
एनपीसीएल और सोसाइटी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा , मल्टी कनेक्शन के गिनाए गए फायदे
स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर वैदपुरा में श्रद्धांजलि सभा, सचिन पायलट ने अर्पित किए श्रद्धा...
यूपी चुनाव 2022: यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें
भारतीय सर्व धर्म संसद के 15 वीं वार्षिक सम्मलेन में जुटे धर्म गुरु, प्रेम सद्भाव का दिया सन्देश, विश...
युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शारदा विश्वविद्यालय की मुहीम