11 वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की ख़ुदकुशी

ब्रेकिंग : ग्रेनो वेस्ट निराला स्टेट सोसाइटी की 11वीं फ्लोर से कूदकर महिला ने की आत्महत्या। डिप्रेशन के चलते आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। मृतका के पति इंडियन डिफेंस सर्विस से डायरेक्टर पद पर तैनात थे। 2 साल पहले ही रिटायर होकर आए थे। परिवार के साथ रहती थी महिला। हादसे के दौरान सभी लोग घर में दूसरे कमरे में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र की घटना.

पुलिस द्वारा जारी बयान —

*आज दिनांक 30/07/2022 को समय करीब 11ः00 बजे थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत एक महिला प्रतिभा यादव उम्र करीब 55 वर्ष पत्नी राजीव यादव निवासी टी-9, फ्लैट न0-1103, निराला स्टेट सोसाइटी थाना बिसरख जो गृहणी थी, ने अपने फ्लैट 11वें फ्लोर की बालकनी से कूद कर आत्महत्या कर ली है। परिवारीजनों द्वारा उनको हॉस्पिटल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर थाना बिसरख पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतका प्रतिभा यादव के पति राजीव यादव जो इंडियन डिफेन्स सर्विस से डायरेक्टर के पद से 2 साल पहले रिटायर्ड हो चुके है। घर में मृतका के साथ उनके पति राजीव यादव तथा बड़ा बेटा रोहन साथ रहते थे, जो उस समय दूसरे कमरे में थे, मृतका को 2015 से डिप्रेशन की दिक्कत थी, जिसका इलाज चल रहा था।

यह भी देखे:-

टेंडर घोटाले में यादव सिंह फिर सीबीआई ने किया गिरफ्तार
"अग्निपथ" योजना के खिलाफ भाकियू व संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फॉर्मेसी और मैनेजमेंट की इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
"जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन"
सस्ती लग्जरी कार दिलाने के नाम पर ठगी — बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर आरोपी, गिरोह की सक्रियता...
लखीमपुर-खीरी घटना के विरोध में माकपा व सीटू कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर द...
2026 का बजट: अन्नदाता के हिस्से फिर निराशा — अमरीश चौहान
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “वस्तु एवं सेवा कर तथा समावेशी विकास” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल शुभा...
करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
दिल्ली विश्व पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में लोहड़ी का धूमधाम से जश्न
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
डिवाईडर से टकराई ओला कैब, ड्राइवर की मौत
डिजिटल हेल्थ कार्ड: मात्र दो मिनट में मोबाइल से ऐसे बनाएं अपना कार्ड, इसके फायदे भी जानें
किसान महापंचायत आज: सीतापुर से अवध में आंदोलन को मजबूत करने की कोशिश,
सपाइयों ने मनाई बीपी मंडल की जयंती
चौकी प्रभारी ने पौधरोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश