ग्रेटर नोएडा वेस्ट लगा मेगा जाम, आफिस से घर लौट रहे सैकड़ों लोग फंसे है जाम मे, पुलिस जाम खुलवाने जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चारों तरफ लगा हुआ भीषण जाम है बारिश के बाद लगे जाम अपने आफिस से घर लौट रहे लोग फंसे हुए है. एक मूर्ति गोल चक्कर से लेकर चार मूर्ति गोल चक्कर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. दोनों गोल चक्कर के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी है. इस दूरी को तय करने के लिए 15 मिनट से भी ज्यादा का समय लग रहा है. वाहनों की कतार लगी हुई है.

ये नजारा है ग्रेटर नोएडा वेस्ट जहां बरिश के बाद वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाम के समय जाम लगना आम बात हो गई है. सिर्फ ग्रेटर नोएडा वेस्ट ही नहीं बल्कि पूरे शहर का यही हाल है. सुबह और शाम के समय शहर की अलग-अलग सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है. ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम की स्थिति को सामान्य करने के लिए सड़कों पर खड़े रहते हैं, हालांकि उसके बावजूद भी सड़कों में जाम की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है.

यहां के चार प्रमुख चौराहों हनुमान मूर्ति, एक मूर्ति, इटहेरा और चार मूर्ति पर लगने वाले जाम के चलते यह पूरा इलाका ही चोक हो जा रहा है. पहले जाम सिर्फ चार मूर्ति चौराने पर ही लगता था. वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते कुछ साल पहले यहां ट्रैफिक पुलिस ने स्थायी डायवर्जन करके कम कर दिया था, लेकिन इलाके में लगातार आबादी के बढ़ने के चलते यहां के दूसरे चौराहों पर भीषण जाम लग रहा है, खासतौर पर वीकेंड पर, जिसकी समय समय पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर जाम की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है. इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पब्लिक वाहन नहीं चलते हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बस और मेट्रो जैसी सुविधा नहीं है. जिसकी वजह से लोगों को अपने निजी वाहन में सफर करना पड़ता है. यहाँ के निवासी मनीष कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लाखों लोग रहते है और हर एक परिवार पर कम से कम एक गाड़ी तो है ही, ऐसे में सुबह और शाम जब लोग अपनी नौकरी के लिए रवाना होते हैं तो सड़कों पर जाम की स्थिति सबसे ज्यादा पैदा होती है.

यह भी देखे:-

ओवरलोडिंग पर चला प्रशासन का डंडा: यात्रियों की सुरक्षा के लिए 5 बसें जब्त, चालान की गईं
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
एनसीआर में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा
ग़ाज़ियाबाद : बच्ची में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद  मचा हड़कंप, जांच के लिए पुणे भेजे गए सैंपल
यमुना सिटी में ट्राम दौड़ाने की तैयारी, यमुना प्राधिकरण कराएगा स्टडी
11 वीं मंजिल गिर शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस 
कलक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर जुटे किसान, विशाल पंचायत का आयोजन
दिनेश शर्मा ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एआई और एमएल पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, शिक्षकों के कौशल उन्नयन पर जो...
2.4 डिग्री सेल्सियस की ठंड में "स्कूल यूनिफॉर्म" पाकर खिले उठे बच्चों के चेहरे...
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जिलाधिकारी को स्मारिका भेंट कर लगाया प्रतीक ध्वज
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे बाबा दरबार में, षोडशोपचार पूजन के बाद उतारी आरती
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम योगी,जानिए पूरा कार्यक्रम
लॉकडाउन  में महत्वपूर्ण सेवाओं को दी गई ई पास में छूट 
UP INTERNATIONAL TRADE SHOW : अभूतपूर्व सफलता और व्यापार की उज्ज्वल संभावनाओं के साथ यूपीआईटीएस 202...