पुलिस के हत्थे चढ़े हाइवे के लूटेरे , लूट का हुआ खुलासा

जेवर: जेवर पुलिस ने गुरूवार को दो दिन पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई लूट करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के पास से 4100 रूपये बमराद किये है। वही दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुरूवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली की एक स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ बदमाश यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर खुर्जा पुल की ओर आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रूकने का इशारा किया। बदमाश कार मोड़कर भागन की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस ने बदमाशों को पीछा कर उनको दबोच लिया। वही दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। पकड़े गये बदमाशो की पहचान जितेंद्र व बिरजू निवासी गांव रौनीजा रबूपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने लूट पीड़ित माजिद से बदमाशों की शिनाख्त करा ली है। वही फरार बदमाश कलूआ व भूपेंद्र निवासी गांव रौनीजा रबूपुरा की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसओ राजपाल तोमर ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों ने पूछ-ताछ में बताया कि वह राहगीरों से लूट पाट करते है और बाकी का लूट का सामान उनके फरार साथियों पर है। बतादें की मंगलवार की रात गाजियाबाद निवासी माजिद जेवर अपनी ससुराल किसी काम से बाइक से आ रहा था। जहां 4 बदमाशों ने उससे यमुना एक्सप्रेस-वे पर 34 हजार रूपये, सोने की चेन व अंगूठी एक मोबाइल लूट लिया था।

यह भी देखे:-

जूम एप से कार बुक कर फरार होने वाले शातिर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, थार महिंद्रा कार बरामद
डबल मर्डर अपडेट:   मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम  कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या
शौक पूरा करने के लिए करने लगे चोरी, पहुँच गए हवालात
चोरी के आरोप में मां बेटा गिरफ्तार
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर फेंसिंग काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
दादरी पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी दो गिरफ्तार
कासना पुलिस ने की खुले में शराब पी रहे पियक्क्ड़ों की धड़पकड़
मर्डर में वांटेड दो ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
YEIDA में Sabs Exports International Pvt. Ltd. का बड़ा विस्तार, ₹60 करोड़ से अधिक निवेश
मुठभेड़ के बाद वांटेड गैंगस्टर के साथियों के साथ गिरफ्तार
रोडरेज में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देसी तमंचा बरामद
मंगेतर की अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी
तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
पार्टी में हुआ विवाद तो दोस्त को मार डाला
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में की थी हत्या, तीन ईनामी गिरफ्तार
धरा गया भूमाफिया "मुखिया ", बिसरख पुलिस ने किया गिरफ्तार