ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोजा जलालपुर में लगवाया स्वास्थ्य जांच शिविर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, चिंतन फाउंडेशन व यूएनडीपी की संयुक्त पहल पर ग्राम रोजा जलालपुर में स्वास्थ्य शिविर सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झुग्गी बस्ती के निवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। साथ ही साथ उन्हें सॉलिड वेस्ट नियम 2016 के तहत कूड़े कचरे के उचित प्रबंधन के जागरूक भी किया गया। यहां के निवासियों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड के बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार के जीरो बैलेंस खाता व जन धन खाता के अंतर्गत बैंक खाता खुलवाने के लिए जागरूक किया गया। उनको खाता खुलवाने में फाउंडेशन की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस शिविर में 60 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर के आयोजन में प्राधिकरण के अवर अभियंता लवीश कुमार, सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव बिधूड़ी , भरत भूषण , चिंतन संस्था से सरन जीत कौर एव फीडबैक फाउंडेशन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह भी देखे:-

आयुर्वेद दिवस पर बोले सीएम योगी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन
गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग शुरू
Corona Update : उत्तरप्रदेश के इन जिलों में हुआ कोरोना का विस्फोट, गौतमबुद्ध नगर में आंकड़ा 700 के पा...
नेत्र दोष मुक्ति शिविर में एक्यूप्रेशर के जरिये किया गया उपचार
सेक्टर डेल्टा टू  में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
Covaxin: उत्पादन के लिए सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में वैक्सीन विनिर्माण सुविधा को मंजूरी दी
कोरोना और जीका के बाद केरल में निपाह वायरस का कहर, जानें- लक्षण, बचाव
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
मई मेज़रमेंट माह : प्रोमहेक्स आम्रपाली हॉस्पिटल ने ब्लड प्रेशर और शुगर की जाँच की
फेलिक्स अस्पताल के चैयरमेन डॉ डी.के. गुप्ता को जी न्यूज ने किया सम्मानित
जेवर में शुरू हुआ 100 बेड का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर युक्त अस्पताल
आयुर्वेद को मिली नई दिशा: नोएडा में "आयुर्नवदिशा" संगोष्ठी ने खोले नवाचार के द्वार
रेडियोलॉजी के नवीनतम उपचारों से रूबरू कराया ,शारदा अस्पताल में जुटे रेडियोलॉजी के दिग्गज, गंभीर बीमा...
शारदा डेंटल कॉलेज में दांतों के मरीज़ों का इलाज शुरू
कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के तहत GIMS व शारदा अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित, लोगों  में दिख...
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) का सफरनामा 2020 जानिए , नए साल में  फिर से शुरू होगी ओपीडी