डीपीएस में ‘स्कॉलर डे’ का आयोजन, शिक्षा का उद्देश्य देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करना है-अनुराग त्रिपाठी, सचिव सीबीएसई

ग्रेटर नोएडा। ‘स्कॉलर डे’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुँचाते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से उनका उत्साह बढ़ता रहता है। इस अवसर पर विद्यालय में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीत, संगीत, नृत्य और नाटिका ने दर्शकों मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘ऑर्केस्ट्रा’ और ‘अनेकलव्य : गाथा अनंत आशाओं की’ की मंचीय प्रस्तुति रही।

सम्मान–समारोह में अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए दसवीं तथा बारहवीं के 350 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों में से 60 बच्चों को ट्रॉफ़ी, 4 बच्चों को मैडल, 122 बच्चों को फ़ोर स्टार, 30 बच्चों को स्कॉलर ब्लेज़र, 95 बच्चों को टू स्टार और 37 बच्चों को वन स्टार देकर मुख्य अतिथि आईपीएस श्रीमान दिलीप त्रिवेदी(रिटायर्ड), सदस्य, मैनेजिंग कमिटी ऑफ़ डीपीएस,  ग्रेटर नोएडा तथा श्रीमान अनुराग त्रिपाठी (आईआरपीएस) सेक्रेटरी सीबीएसई सहित अन्य गणमान्य अतिथियों जैसे श्रीमती निष्ठा त्रिपाठी, डॉ. सुरभी श्याम दलेला ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या अवस्थी ने अभिभावकों का भी अभिनन्दन किया और बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनुराग त्रिपाठी(आईआरपीएस) ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को वर्तमान तकनीकी क्षेत्र में सजग रहना चाहिए और रटंत प्रणाली की जगह समझने पर बल देना चाहिए। विशेष अतिथि दिलीप त्रिवेदी ने इस अवसर पर विद्याथियों  को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि सफलता की ऊँचाइयों को छूने का जज़्बा मन में लेकर चलने के साथ–साथ अपना पूरा ध्यान स्वाध्याय तथा चहुँमुखी विकास पर रखना चाहिए।

समारोह के अंत में उप प्रधानाचार्या श्रीमती मंजु वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी देखे:-

जी.डी. गोयनका में मना देशभक्ति से प्रेरित सप्ताह
एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट  ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव 
जहांगीरपुर: भाई लक्ष्मण को शक्ति लगने पर राम ने किया विलाप संजीविनी बूटी से लौटे लक्ष्मण के प्राण
बाल दिवस पर नन्हक फॉउंडेशन को मिला कम्प्यूटर सिस्टम का तोहफा, खिल  उठे बच्चों के चेहरे
एमिटी यूनिवर्सिटी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सिमुलेशन, इजरायल और फिलिस्तीन संकट पर चर्चा
RYANITES INTERACTS WITH INDIANA UNIVERSITY, U.S.A
ग्रेटर नोएडा: "भारत को जानो" प्रतियोगिता में 700 छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह
समसारा विद्यालय में अंतर शाखायी साहित्यिक समारोह का आयोजन
मयंक अग्रवाल को मिला डॉ. राजेंद्र प्रसाद अवार्ड फॉर इम्पैक्ट एजूकेशनिस्ट 2019
AIMT, ग्रेटर नोएडा ने SHRM के सहयोग से एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया
DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिला आज से शुरू, बीए और बीकॉम कोर्सेस में प्रवेश 15 दिसंबर तक
दो दिवसीय सायबर सुरक्षा हैकाथॉन "कवच" 2023 के सॉफ्टवेर संस्करण का भव्य शुभारम्भ
एनसीसी ग्रुप कमांडर गाजियाबाद ब्रिगेडियर सलब सोनल द्वारा प्रशिक्षण शिविर का दौरा
ग्रेटर नोएडा में गूंजा मातृ सम्मान: नन्हक फाउंडेशन ने माताओं के आंसुओं में भरे भाव, बच्चों के प्यार ...
जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का आन लाइन पदालंकरण समारोह
Cryptocurrency किसी भी वित्तीय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास