इंजीनियर को वाहन चोर ने मारी गोली

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 में रहने वाले एक इंजीनियर को वाहन चोर ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब शनिवार की रात को वाहन चोर इंजीनियर की बाइक चोरी कर रहा था। इसी बीच वह मौके पर आ गया। चोर ने उसे गोली मार दी।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सेक्टर-37 में रहने वाले प्रशांत (25 वर्ष) लैपटाॅप बनाने वाली कंपनी डेल में इंजीनियर हैं। शनिवार रात 11 बजे के करीब उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को एक चोर चोरी कर रहा था। इसी बीच वह मौके पर पहुंच गये। उन्होंने चोर को पकड़ लिया। चोर व प्रशांत में हाथापाई हो गयी। चोर ने प्रशांत के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें उनकी बहन सुषमा ने अस्पताल में भर्ती कराया। सुषमा के अनुसार इस घटना से वह बुरी तरह से डरी हुई हैं।

यह भी देखे:-

अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, चरस बरामद
लोन दिलाने का काम करने करोड़ों की ठगी, 33 युवक -युवती गिरफ्तार , मालिक फरार
प्राधिकरण के बिना अनुमति के किया जा रहा था बहुमंजिला इमारत का निर्माण ,39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
22 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई
यूपी एसटीएफ ने किया बैंकों को चूना लगाने वाले ठगों को गिरफ्तार , नेपाली करेंसी बरामद
बसपा नेता व बाईक बोट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
महिला सवारी के साथ उबर कैब के चालक ने किया रेप, गिरफ्तार
पुलिस ने गैंगस्टर के भाई की हत्या में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर : पुलिस के हत्थे चढ़े चार गांजा तस्कर , भारी मात्रा में गांजा बरामद
17 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
चोरी के माल के साथ शातिर तीन शातिर चोर गिरफ्तार
14 साल से फरार 50 हजार का इनामी चोर STF के हत्थे चढ़ा
कोरोना पॉजिटिव महिला ने खुद को लगाई आग, मौत
ग्रेटर नोएडा: सर्विस रोड पर अज्ञात महिला का अधजला शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव