सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, विक्रय व भंडारण रोकने के लिए प्राधिकरण जागरुकता मुहिम चला रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कासना में व्यापारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर पॉलिथीन के उपयोग को रोकने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। ग्रेटर नोएडा के सभी व्यापारियों के साथ सोमवार को कार्यशाला आयोजित की गई थी। व्यापारियों की मांग पर मंगलवार को कासना में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कासना व्यापार मंडल के साथ मिलकर दुकानदारों और खरीदारों को जागरूक किया गया। जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव ने बताया कि इस कार्यशाला में बताया गया कि पॉलिथीन से मनुश्यों के साथ ही जीव-जंतुओं को भी बहुत नुकसान हो रहा है। किस तरह की प्लास्टिक प्रतिबंधित है और किस प्लास्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति, व्यापारी वर्ग पॉलिथीन पर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता हैं और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया जाता है तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कासना व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुराज भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक सतीश अधाना, राजेश कुमार और एआईएलएसजी एनजीओ की टीम मौजूद रही।

यह भी देखे:-

जिला शिक्षा विभाग ने आईआईएमटी कॉलेज में शिक्षा दिवस पर गुरूजनों को किया सम्मानित
YAMUNA AUTHORITY  के हर ब्लॉक में बनेंगे बनेंगे नर्सरी स्कूल, मिल्क बूथ, क्रेज, डिस्पेंसरी
कल का पंचांग, 18 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : जानिए किन प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े
मांगों को मनवाने शिक्षामित्रों का उग्र प्रदर्शन
 विनायक ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट "एसएलसी 315" का भूमि पूजन संपन्न, ग्रेटर नोएडा में रिटेल और ...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भट्टा  पारसौल के किसानों ने सीएम योगी से की मुलाकात , किया...
ग्रेटर नोएडा : गौर सिटी मे धूम धाम से बनाया गया दीवाली मेला
कोरोना के खिलाफ जन व स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मियों ने कराया हवन यज्ञ
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "सफल उद्यमी द्वारा प्रेरक सत्र" पर आयोजित कार्यशाला ने छात्रों में उद्य...
अयोध्या में दीपोत्सव 2021 : राम नगरी का आज से श्रीगणेश, लाखों दीये रचेंगे नया विश्व कीर्तिमान
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में बना 'ओह ताज' आम जनता के लिए खुला
दनकौर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
यूपी चुनाव 2022: पदाधिकारियों के साथ चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी अभियानों पर प्रियंका कर रहीं चर्...