सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में होनहारों का हुआ सम्मान

दादरी कटहरा रोड़ स्तिथ सिटी हार्ट अकादमी में सम्मान समारोह हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया कि दसवीं व बारहवीं में उत्तीर्ण हुए बच्चो के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह मॉर्निंग असेम्बली में सभी बच्चों व अध्यापको के सम्मुख होनहारों को सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा में मनीष ने 93% अंक लाकर स्कूल टॉप किया। शिवम तोंगर 90.2%, अभय भाटी ने 89.4% अनिका ने 89.8%, तान्या भाटी ने 85% अंक हासिल किए। कक्षा बारहवीं में चंचल प्रथम, कुश शर्मा द्वतीय व ख़ुशी लोहिया तृतीय रहे। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी द्वारा सभी को चंदन तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया व मिठाई खिलाई गयी। सभी को मैडल देकर सम्मानित किया। उच्चतम अंक विषय के हिसाब से हिंदी में मनीष ने 99, अंग्रजी में कनिका के 93, साइंस में अभय के 95, सोशल साइंस में तान्या के 94, गणित में गौरव के 95, हेल्थ एंड केअर में सिमरन के 91 अंक हासिल किए। सर ने बताया कि आप सब भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है बशर्ते आपको मेहनत और लगन से पढ़ना होगा। आप भी सम्मानित हो सकते है उसके लिए अपना गोल निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करनी होगी।
अंत मे सभी को बधाई दी व उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।

इस दौरान शोभा भगत, शीतल वर्मा, चंचल चंदेल, आरती शर्मा, नूतन वर्मा, नीतू शिशोदिया, रेखा कौशिक, साक्षी भाटी, आशीष शर्मा, कोमल भाटी, सोनिका, कोमल शिशोदिया, सोफिया, मिंटू भाटी, विपिन शर्मा, अंजलि, श्रद्धा गौतम, रीता हरिओम, प्रदीप चौधरी अभिभावक व अध्यापक आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शारदा यूनिवर्सिटी को प्रोजेक्ट के लिए मिला करीब डेढ़ करोड़ रुपये का फंड
उत्कृष्टता की नई मिसाल: डीपीएस नॉलेज पार्क–V का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने रचा इतिहास
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित
जीएनआइओटी : छात्रों को बताया गया वोटिंग का महत्त्व, एबीवीपी ने किया मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोज...
डेंटल कॉलेजों में रैगिंग के खतरे को रोकने पर एक सत्र आयोजित
जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस कार्निवल पंख की धूम
स्थापना दिवस शारदा समूह ने निर्धन, असहाय बेसहारा वृद्धजनों में बांटे कंबल
गलगोटिया कॉलेज : हीलिंग थ्रू ब्रीथ एंड मेडिटेशन पर एक दिवसीय वेबिनार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने ढिलाई नहीं बरतने की अपील की, कहा- लॉकडाउन की जरूरत नहीं
लिटिल एंजलस के बच्चों ने खेली फूलों से होली, इको फ्रेंडली होली खेलने का दिया संदेश
ग्राहक देवो भवः , आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, में तीसरा मार्केटिनार आयोजित
मरीजों के बेहतर इलाज हेतु छात्रों को निरंतर शोध करना जरूरी - डॉ. एच0एम0एस0 रेहान, आईटीएस डेंटल कॉले...
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल की बैंड टीम हुई सम्मानित।
शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व की मिसाल: जी.एल. बजाज के सीईओ को मिला ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड
बच्चों में आत्मविश्वास और आभार का संचार कर रही है ईएमसीटी: "Unlock the Genius in You" सत्र का आयोजन
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के दो इंस्टीट्यूट को मिले अवार्ड