प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में भोलेनाथ का दुग्धारा से अभिषेक किया
ग्रेटर नोएडा: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का दुग्धधारा से अभिषेक किया गया। कुटी परिसर में स्थित शिव मंदिर में पंडित मनोहर शास्त्री एवं पंडित सुमित दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव जी का रुद्राभिषेक कराया गया। प्रातः 4 बजे से भगवान शिव एवं परिवार का पूजन प्रारंभ हुआ तत्पश्चात विधि विधान से अभिषेक हुआ। । रुद्राभिषेक के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में शिव अर्चना और जल चढ़ाने के लिए दिनभर भक्त आते रहे। इस दौरान बोल बम बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि शिव ,भक्त की निश्छल आराधना से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं इसलिये उनको आशुतोष कहा जाता है । सावन माह में भगवान शिव की आराधना प्राणियों को आने वाले संकटों से बचाती है साथ ही उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है।
इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक पिंटू बाबा, पुजारी मनोहर शास्त्री, अशोक कुमार, अनमोल झा,पंडित अनिल मिश्रा ,नेपाल चौहान,पंडित महिपाल शर्मा ,ओम कुशवाहा, बाबा हलवाई, विपिन कुमार, ,सुरेंद्र , पुष्पेंद्र बंसल सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
रामलीला : गिद्ध राज जटायु ने लंकापति रावण से माता सीता को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
श्री रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, 10 अक्टूबर से विजय महोत्सव रामलीला मंचन का होगा आगाज़
कल का पंचांग, 7 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 15 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 26 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 21 फरवरी 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 28 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव जयंती, कुलेसरा गाँव में निकली भव्य शोभा यात्रा
कल का पंचांग, 23 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
राम कथा के पांचवें दिवस राम-जानकी विवाह का भावपूर्ण वर्णन, पुष्पवर्षा से गूंजा सनातन धर्म मंदिर
कालीबाड़ी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
कलश यात्रा के साथ अल्फा -1 में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप को समर्पित रहा संकट मोचन महायज्ञ
कल का पंचांग, 24 फरवरी 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
चमत्कारी गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ, इस बार गुप्त नवरात्रि में क्या है खास इस बार गुप्त नवरात्रि ...
कल का पंचांग, 17 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
