24 घंटे के अंदर मिला दो शव , हत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा। जिले में 24 घंटे के अंदर दो जगहों पर दो लोगों का लहुलूहान शव मिला है। आशंका है है कि इनकी हत्या की गयी है।

थाना दादरी के एसएचओ रामसेन सिंह ने बताया कि बीती रात 11 बजे के करीब दादरी थाना क्षेत्र के धर्म कांटे वाली गली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। इसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। एसएचओ ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के भी निशान हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

इधर थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले अतुल का शव रविवार को नाले में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जतायी है। परिजनों के अनुसार शव पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

लैपटॉप चोरी के आरोप में इंजीनीयर युवती सहकर्मी समेत गिरफ्तार
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी में बदमाशों ने की लूट
बिजली विभाग के कैशियर से कैश लूट , जांच में जुटी पुलिस
नोएडा : सुन्दर भाटी गैंग का शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल
बिसरख थाना पुलिस के हत्थे  चढ़ा दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
नोएडा में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़: सूरजपुर पुलिस ने नाईजीरियन कपल को दबोचा, बड़ी मात्रा में ब...
फर्जी मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नकली दस्तावेज और उपकरण बरामद
चोरी, लूट, डकैती मर्डर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल   
मध्यप्रदेश तक फैला है वाहन लूटेरों का जाल , ग्रेटर नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आये लूटी गई गाड़ियों के ...
दिन दहाड़े कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर लूट
STF ने फर्जी बीमा कंपनी खोलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार
नोएडा : सेक्टर 63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत
चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट से चल रहा था वाहन
हथियार की नोंक पर युवक से लूटी मोटरसाईकिल
पुलिस ने किया बिजली घर में हुई डकैती का खुलासा