आईएससी बोर्ड 12 वीं के नतीजे घोषित, सेंट जॉसेफ का शत प्रतिशत रहा परिणाम
ग्रेटर नोएडा : आईएससी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नोएडा का शत प्रतिशत परिणाम रहा। स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परीक्षा परिआम में ओवर ऑल शालिनी रंजन विज्ञानं वर्ग में 98.5 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया, दूसरे स्थान पर आयुषी, राधिका सिंह, स्नेहा उपाध्याय का 96.25 प्रतिशत रहा। वंशिका पांडेय 95.75 प्रतिशत अंक रहा।
कॉमर्स वर्ग में आयुषी अग्रवाल 96 प्रतिशत, अनुष्का कुमारी 92.5 प्रतिशत, एन रेवा 89.75 प्रतिशत व कला वर्ग आरती भाटी 97 प्रतिशत, संस्कृति दीक्षित 93.5 प्रतिशत अंक हासिल किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अल्विन पिंटू ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों का आभार प्रकट किया। सेंट जोसेफ स्कूल में कुल 150 बच्चे परीक्षा के लिए बैठे थे जिसमें सभी पास हो गए। 80% से अधिक 48 बच्चे , 60 से 80% 74 बच्चे, 50 से 60% 26 व 40 व 50% दो बच्चों का रहा।

