ग्रेटर नोएडा की बेटी ने कुश्ती में लहराया परचम, बबीता नगर ने नीदरलैंड में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता गोल्ड, ख़ुशी की लहर

ग्रेटर नोएडा /नीदरलैंड। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला पहलवान बबीता नागर ने नीदरलैंड में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2022 रेसलिंग में 68 किलो भार में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है । फाइनल मैच में उन्होंने जर्मनी की पहलवान को 24 सिर्फ सेकंड में ही परास्त कर दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने दी।

बता दें बबीता नागर ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग आयोजनों में अपना जलवा बिखेरा है। एक बार फिर उनके इस शानदार कामयाबी पर पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहार है। उनके गांव सादुल्लापुर में जश्न का माहौल है। बबीता नगर का परिवार ख़ुशी में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

बता दें बबीता नागर ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव की निवासी हैं और फिलहाल दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वो गांव में ही लड़कियों के लिए अखाडा का संचालन कर रही हैं। यहाँ लड़कियां निःशुल्क रेसलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। और कई लड़कियां तो सरकारी नौकरी में चयनित भी हो चुकी हैं।

यह भी देखे:-

राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, दोषसिद्धि पर स्टे की अर्ज़ी गुजरात हाईकोर्ट में खारिज
Sports news
CBSE FOOTBALL NATIONALS : एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेनो क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा
RYAN GREATER NOIDA EMERGE WINNER AT INTER RYAN FOOTBALL TOURNAMENT
वाराणसी ने जीता चैंपियन ट्रॉफी, गाज़ियाबाद उपविजेता — CISCE यूपी रीजनल एथलेटिक मीट का भव्य समापन
पैरालंपिक में चमके गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन सितारे, अर्जुन अवार्ड से होंगे सम्मानित
नोएडा में खेलों का महाकुंभ: जेपी स्पोर्ट्स एक्स्ट्रावैगेंज़ा 2025 का भव्य आगाज़ 19 अगस्त से
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू हुई वहीं गुर...
आईआईएमटी के छात्र ने मुक्केबाजी में गोल्ड पर मारा पंच
23 फरवरी को होगा आईवीपीएल मुकाबला का शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल की टीम होगी आमने-सामने
AKTU Sports Fest : गलगोटिया कॉलेज ने फुटबॉल ट्रॉफी पर किया कब्जा
जोंटी ने जीती एक लाख की इनामी कुश्ती
स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते मेडल
एस्टर पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क 5 में वार्षिक खेलकूद का आयोजन
बॉलीवुड के नामचीन सितारों ने लांच किया ग्लैम फेम शो, युवाओं को मिलेगा मौका
सीबीएसई नार्थ जोन अंडर-19 फुटबॉल में एस्टर पब्लिक स्कूल बनी विजेता