ग्रेनो प्राधिकरण ने सुनपुरा में 40 करोड़ की जमीन को कराया मुक्त

  • 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कालोनी काट रहे थे कालोनाइजर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सुनपुरा में अधिसूचित जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया। कालोनाइजर करीब 20 हजार वर्ग मीटर एरिया पर अवैध कालोनी काट रहे थे। अवैध कब्जे से मुक्त जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि सुनपुरा गांव (खसरा नंबर-433, 434, 437 व 438) की जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कालोनाइजर यहां की करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कालोनी काट रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को परियोजना विभाग के वर्क सर्किल तीन के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम, प्रबंधक चरण सिंह, राजेश कुमार व अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी के जरिए कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की कीम करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। अवैध कालोनी काटने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है कि दोबारा अवैध निर्माण करने की कोशिश की तो कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एके अरोड़ा ने अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सस्ते आशियाने की चाहत में कालोनाइजरों से जमीन खरीदने वालों को भी अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाने के लिए आगाह किया है।

यह भी देखे:-

जिला पंचायत चुनाव में पांच में से तीन सीट भाजपा ने कब्जा, जिला पंचायत अध्यक्ष पद होगा भाजपा के नाम
चीन पाकिस्तान के बीच नया परमाणु समझौता दुनिया के लिए बेहद खतरनाक, डील की खास बातें जानिए
कार लूट कर भाग रहे बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
जीएनआईओटी संस्थान में मना स्वतंत्रता दिवस : दिखा संस्कृति, देशभक्ति व एकता का संगम, विद्यार्थियों ने...
जहांगीरपुर कस्बा  को गर्मी से मिली राहत, बारिश से किसानो के खिले चेहरे
ग्रेटर नोएडा : जानिए किस प्रत्याशी ने आदर्श अचार सहिंता का किया उलंघन, मुकदमा दर्ज
कल का पंचांग, 23 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
डीजीपी ने लगाए कोतवाली में पौधे
ग्रामीण पत्रकारिता ही असली भारत की तस्वीर है - रामपाल रघुवंशी
गौतमबुद्ध नगर : 22 हॉटस्पॉट इलाकों के लिए सब्जी लेकर गाडी रवाना, इन नम्बरों पर संपर्क करें
जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन जन्मदिन
नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, रेस्टोरेंटों पर छापेमारी, दो नमूने जांच को भेजे
जेवर : काम के एवज में कोई सुविधा शुल्क मांगे तो हमसे सम्पर्क करें : प्रिंस भरद्वाज
नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई की टीम ने आरोपियों को हिरासत में लिया, आज होगी पूछताछ
अधिशासी अधिकारी को दी भावभिनी विदाई
सेक्टरों में पेड़ों की छटाई न होना आंधी तूफ़ान में बना बड़ी मुसीबत, पीसीआर के ऊपर गिरा पेड़, बाल-बाल बच...