किसान नेता की रिहाई को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अपनी मांगों को लेकर गांव पल्ला में धरना दे रहे डीआईएमसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसानों के धरने को पुलिस द्वारा जबरन समाप्त कराने और किसान नेता सुनील फौजी को जेल भेजने के मामले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जॉइंट कमिश्नर लव कुमार से मुलाकात कर रिहाई की मांग की। इस दौरान सपाईयों ने किसान नेता की रिहाई के जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस अवसर निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि गांव पल्ला में अपनी मांगो को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे किसानों को जबरन धरने से उठाने और किसान नेता को जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण और निदंनीय है। इस अवसर उन्होंने ने न्यायहित में किसान नेता को शीघ्र रिहा करने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, जगबीर नंबरदार, सुरेंद्र नागर,अक्षय चौधरी, रोहित बैसोया, मेहंदी हसन, नीरज भाटी एडवोकेट, विपिन नागर, हैप्पी पंडित, कुलदीप भाटी, विनीत भाटी एडवोकेट, देवेन्द्र भाटी, अनूप तिवारी, सुशील नागर, विजय गुर्जर, वकील सिद्दीकी, यशपाल गौतम, निरंकार प्रधान आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा है शोषण: रीबू श्रीवास्तव
नोएडा ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पार्टी नेताओं पर हमले के विरोध सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
भाजपा कार्यालय तिलपता में बैठक, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी
चुनावी ऐलान : सरकार बनी तो महिलाओं को तीन मुफ्त सिलेंडर व मुफ्त बस यात्रा का वादा- प्रियंका गांधी ...
आरएलडी चीफ चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन
प्रियंका गांधी से मिले दीपक भाटी चोटीवाला, संसद में नई पारी की शुभकामनाओं संग सामाजिक मुद्दों पर चर्...
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नमो सेवा केंद्र की स्थापना: गोपाल कृष्ण...
पीएम मोदी का भीलवाड़ा राजस्थान के कार्यक्रम में सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर के नेतृत्व में जिला गौतमबु...
समाजवादी पार्टी ने की बैठक
किसान बेरोजगार सभा ने किया सेमकाॅन प्राइवेट लिमिटेड के सामने विरोध प्रदर्शन
बीजेपी लोकसभा संचालन समिति की बैठक, रमेश विधूड़ी ने हर बूथ पर दोगुने वोट से जिताने का किया आह्वान
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला दिशा और संकल्प
युवा कांग्रेस मनाएगा "माँ तुझे सलाम" कार्यक्रम