नवरत्न का वार्षिकोत्सव समर्पण 24 जुलाई को

ग्रेटर नोएडा।अनदेखी प्रतिभा विकास की प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक उत्थान के लिए प्रयत्नशील सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स का वार्षिकोत्सव समर्पण आगामी 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क द्वितीय के मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित होने वाले सुर संगीत की साज सज्जा के ताने बाने सुसज्जित इस कार्यक्रम में सामाजिक विकास के लिए प्रयत्नशील अलग अलग क्षेत्रो की प्रतिभाओं व सेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, बाल शिक्षा, बाल विकास, जनजागरूकता, अनदेखी प्रतिभा विकास, क्षुधा तृप्ति सेवा आदि अभियान चलाकर निरंतर 20 वर्षों से सामाजिक विकास के लिए प्रयत्न कर रही सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स ने अपने स्थापना दिवस पर प्रेरणादायी पहल करते हुए वार्षिकोत्सव समर्पण की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में सामाजिक विकास को गति देने के उद्देश्य से देश भर में सराहनीय कार्य कर रहे निःस्वार्थ समाजसेवियों व संस्थाओं को सम्मानित कर ऊर्जा व उत्साह का संचार किया जाता है। वैश्विक महामारी कोविड की वजह से नवरत्न का यह समर्पण तीन वर्षों से स्थगित था। संक्रमण के इस प्रकोप में कमी के बाद इस बार इस वार्षिकोत्सव समर्पण की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

20 साल पूरे होने की खुशी में आयोजित हो रहे इस वार्षिकोत्सव समर्पण में जहां एक तरफ सुर सम्राट दिवाकर शर्मा, लिटिल लता श्रेया बासु सहित गीत संगीत से जुड़ी नामचीन प्रतिभाएं माहौल को सुरमई बनाती नजर आएंगी वहीं हर साल की तरह समर्पित भाव से समाजसेवा कर रहे समाजसेवी व सामाजिक संस्थाएं नवरत्न के नवरत्न ओम प्रकाश कामठान शिक्षा एवार्ड, एफ बी निगम मेमोरियल, नवरत्न जेबी जयरथ मेमोरियल, नवरत्न आकाश सक्सेना मेमोरियल यंग एचीवर्स, दयारानी नारी सशक्तिकरण, नवरत्न कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति शिक्षा पुरस्कार, श्रीमती सोनिया कोहली सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार, नवरत्न एवार्ड आदि सम्मानों से विभूषित किया जाएगा। इसके अलावा कोरोनाकाल के विषम दौर में अपनी परवाह न करते हुए समाज सेवा करने वाले लगभग 2 दर्जन समाजसेवियों को कोरोना सुपर हीरोज की उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी देखे:-

गौड़ सिटी के छठे एवेन्यू के गलत पते को दुरुस्त कराएगा बिल्डर
UP Assembly Election 2022: BJP व निषाद पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा आज
सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मा...
ग्रेटर नोएडा सेक्टर समस्या को लेकर गोल्डन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सीईओ से की शिकायत
चुनाव की तैयारी का जायजा लेने दादरी पहुंचे डीएम- एसएसपी
तीन महीने में ही नए सड़क में पड़ गए गड्ढे, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही: चौधरी प्रवीण भा...
किसी भी वर्क पैलेस पर आंतरिक शिकायत प्रकोठ होना चाहिएः डॉ उपासना सिंह
यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग व्यवसायिक भूखंड योजना होगी लांच, जेवर एयरपोर्ट के पास दुकान और म...
स्वाति सिन्हा (आम आदमी पार्टी) की पहल: भीषण गर्मी में AAP ने शुरू की निशुल्क जल सेवा, गौर अतुल्यम के...
चीनी निर्यात पर साढ़े दस रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने का निर्णय
ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा निस्तारण पर प्राधिकरण की सख्ती: दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ₹1 लाख जुर्माना
वर्तमान महामारी परिदृश्य में प्रभावी ''प्रयोगशाला का महत्व और शिक्षा की गुणवत्ता'' पर वेबिनार
एमिटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय कुलपतियों सम्मेलन का भव्य समापन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी प्रेरण...
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
सीईओ ने कासना का किया दौरा, री-डेवलपमेंट का खींचा खाका