स्कूल के बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वच्छता अभियान से जुड़ी संस्था ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (एआईआईएलएसजी) की तरफ से गांव- प्राथमिक विद्यालय कासना में स्कूल के बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में बताया गया। प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीजीएम
सलिल यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में एआईआईएलएसजी संस्था के प्रतिनिधि प्रशांत शर्मा व दिवाकर सिंह ने छात्रों को बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें। दुकान से खाने का जो भी सामान खरीदतें हैं, तो उसके रेपर को कूड़े के डस्टबिन में डालें और डस्टबिन का प्रयोग करें। उन्होंने बच्चों को जल व्यर्थ न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को खुले में शौच के लिए न जाने की सीख दी। खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों जैसे- हैजा, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के बारे में बताया। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए समय-समय पर हाथ धोने, अपने आसपास 2 गज की दूरी रखने और मास्क का प्रयोग करने की सीख दी।

यह भी देखे:-

सेक्टर डेल्टा टू में दिशा सूचक बोर्डो की खस्ता हालत को जल्द से जल्द सही कराने की मांग - आलोक नागर 
वैगनआर कार असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत
हुसैनीवाला के भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर गूंजा "भारत माता की जय" और "इंकलाब जिंदाबाद" का जय घोष
कल का पंचांग, 12 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेनो की सफाई व्यवस्था बाधित हुई तो कॉन्ट्रैक्टरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, साफ-सफाई न होने पर ...
ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक जारी।
फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, तीन घायल
दिवाली पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजेगा ग्रेटर नोएडा
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल ने किया इंटरस्कूल खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन, मेज़बान टीम रही तीसरे स्थ...
ISKCON ग्रेटर नोएडा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2024 एक भव्य आध्यात्मिकआयोजन
22 महीनों में 11 करोड़ 72 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
भगवान श्रीकृष्ण की कथा में मन की सुंदरता का संदेश, कुब्जा उद्धार प्रसंग ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु
पालतू कुत्तों के मालिकों की लापरवाही: हमलावर कुत्ते ने 3 साल की बच्ची पर किया हमला, बच्ची हुई घायल
ट्रेक्टर पर सवार होकर डीएमआईसी के किसान पहुंचे कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग, पढ़ें ...
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े
किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण पर किया जबरदस्त आंदोलन