ग्रेनो प्राधिकरण ने दो फर्मों पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

  • अनुरक्षण कार्यों में लापरवाही पर प्राधिकरण की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दो और फर्मों पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सेक्टर डेल्टा 1, 2 व 3 की 60 मीटर रोड और सेक्टर जीटा वन की 60 मीटर रोड के अनुरक्षण कार्यों में लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है। दोनों फर्मों को सभी अनुरक्षण कार्य तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देशों के क्रम में महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को सेक्टर डेल्टा 1, 2 व 3 की 60 मीटर चौड़ी पेरीफेरल सड़क और सेक्टर जीटा वन की 60 मीटर चौड़ी पेरिफेरल सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरसीसी पोस्ट, तार फेंसिंग व कर्व स्टोन क्षतिग्रस्त मिले। रोड साइड पटरी पर झाड़ियों की कटिंग नहीं की गई थी। दोनों सड़कों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते गुड इंटरप्राइज पर 2.50 लाख और शुभम बिल्डर्स 2.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इन फर्मों को अधूरे कार्यों को 3 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने आरक्षण कार्यों में लगी सभी फर्मों को एक सप्ताह में सभी अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। जहां भी तार फेंसिंग, कर्व स्टोन, आरसीसी पोस्ट आदि क्षतिग्रस्त हैं, उनको दुरुस्त करने के लिए कहा है। इसके बाद अभियान चलाकर सभी मार्गों पर अनुरक्षण कार्यों का जायजा लिया जाएगा। अगर कार्य दुरुस्त न पाये गये तो संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

सपा व्यापार सभा की हुई समीक्षा बैठक
लाखों खर्च के बाद भी सामुदायिक शौचालय पर लटके पड़े है ताले, लोग परेशान 
दनकौर बाईपास मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
Lakhimpur Kheri : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आठ लोगों की नृशंस हत्या हुई है, सभी आरोपियों के खिलाफ होनी च...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में Lab On Wheels के द्वारा कार्यशाला का आयोजन
जल भराव से परेशान है अट्टा गुजरान गाँव , तहसील दिवस में भी नहीं हुआ समाधान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रेटर नोएडा में भारतीय योग संस्था कराएगा योगाभ्यास
क्राइम मीटिंग में हटाए गए जिले के पांच कोतवाल, इन्हें मिला ईनाम, किन्हें मिली कोतवाली, पढ़ें पूरी खबर...
बाराही मेला : रागनी में छाई सीमा हैदर- सचिन की प्रेम कहानी, तरुण बालियान ने सीमा हैदर पर आधारित ...
गौरक्षा समिति ने ग्रेटर नोएडा में किया संगठन का विस्तार
School Reopening: देश भर में स्कूलों को फिर से खोले जाने की मांग याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से ...
सेक्टर डेल्टा टू की सड़कें हुई गड्ढों में तब्दील,  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बड़े-बड़े दावे हुए फेल ...
जानिए क्यों, इस गाँव में भाजपाइयों का प्रवेश है वर्जित
भूजल संरक्षण की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा कदम – कासना से एच्छर तक ट्रीटेड वॉटर से होगी...
दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी लोक अदालतें निभा रहीं सकारात्मक भूमिका
सदस्यता अभियान चलायेगी अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा