ICSE के दसवीं के नतीजे घोषित, खुशियों से झूमा सेंट जोसेफ स्कूल का प्रांगण , 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सार्थक सहगल बने टॉपर

ग्रेटर नोएडा : आज ICSE के दसवीं के नतीजे जैसे ही घोषित हुए वैसे ही सेंट जोसेफ  स्कूल में खुशियों की लहर दौड़ गई। परीक्षा में  उत्तीर्ण छात्रों और उनके  अभिभावकों के चेहरे पर चमक दिखाई दी।  उनके खुशियों का ठिकाना नहीं था। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर एल्विन पिंटो ने मिठाई वितरण करवाकर ख़ुशी जाहिर की और छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 
छात्रों पर गर्वित होते हुए फादर पिन्टो ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है  कि विद्यालय के छात्र इसी प्रकार अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा तथा कार्यकुशलता से जीवन में सफलता के उच्च शिखरों को प्राप्त कर सेंट जोसेफ विद्यालय को गौरान्वित करते रहेंगे।  

इस परीक्षा में सार्थक सहगल ने 99 प्रतिशत अंक स्कोर कर टॉपर बने।  वहीं  98.2   प्राप्त कर अदिति सैनी द्वितीय व 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तनीषा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 
अनुभव सैनी व श्रेयांश पाण्डे ने 97. 4  अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर,  97.2 प्रतिशत प्राप्त कर रिद्धि गोयल पांचवें स्थान पर रहीं।  सेंट जोसेफ स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।  कुल 216 में से 42 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया।   

यह भी देखे:-

विद्यापीठ स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विद्यालय में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए दिलाई शपथ
Adventure Camp at Ryan Greater Noida
कौशल्या वर्ल्ड पब्लिक स्कूल को इन कारणों से कारण बताओ नोटिस जारी
एपीजे स्कूल ने मनाया 'विश्व मानवाधिकार दिवस'
ग्रेटर नोएडा: "भारत को जानो" प्रतियोगिता में 700 छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह
दिल्ली विश्वविद्यालय ; 16 अगस्त से नहीं चलेंगी कक्षाएं, कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे सामने
समसारा विद्यालय को मिला एजूकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में आने का सम्मान
दादरी: रामज्ञा स्कूल में टी- 10 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में शहीदी दिवस शौर्यगाथा कहानी कथन प्रतियोगिता  
समसारा विद्यालय में स्किल एक्सपो-2024 का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन
समसारा विद्यालय ने बनाया ग्रीष्मावकाश को अत्यधिक लाभकारी
छात्रों ने सुना परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए पीएम मोदी का मन्त्र
क्रिसमस के रंग में रंगे ग्रेटर नोएडा के स्कूल, हुए रंगारंग कार्यक्रम, देखें झलकियाँ
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हैलोवीन समारोह, नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों से बिखेरी मुस्कानें