ईएमसीटी ज्ञान शाला में बच्चों को नयी दिशा देने के लिए समाज सेवी रेखा बेन ने अपने जन्म दिवस पर हाथ बढ़ाया

ईएमसीटी ज्ञान शाला में बच्चों को नयी दिशा देने के लिए गुजरात की समाज सेवी ने अपने जन्म दिवस पर हाथ बढ़ाया ।

कहते है जीवन अनमोल है और ज़िंदा रहना ज़िंदादिली का नाम है
आज लोग कैंसर जैसी बीमारी से घबराते है लेकिन हमारे समाज में एक मिसाल है रेखाबेन डेकिवाडिया जो एक तरफ इस बीमारी को मात देने के लिए संघर्ष कर रहीं और साथ ही एक जिंदादिली की मिसाल भी पेश करते हुए वह ईएमसीटी के बच्चो के साथ समय बिता रही है और उनको महीने में एक बार शिक्षित भी करने का ठाना है।

आज हमारी ईएमसीटी की ज्ञान शाला में रेखाबेन डेकिवाडिया जो पिछिले 35 साल से समाज सेवा में अपना योगदान दे रही है उन्होंने हमेशा अपने गरीब मजदूर वर्ग के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। गुजरात में उन्होंने केसरिया, नवागढ़ और जेतपुर जैसे गांव/छोटे कस्बों में उन्होंने शिक्षा दी।
उन्होंने अपने प्रयासों से एक नया सरकारी स्कूल भी बनवाया।

अपनी सेल्फ रिटायरमेंट लेने के बाद भी आज वो अपना पूरा ध्यान समाज सेवा और गरीब परिवार पे रखती है। आज जब रेखा बेन जब 60 साल पूरे करने जा रही है तो अपने जन्मदिन को ईएमसीटी की ज्ञानशाला में बच्चो के साथ केक और पिज्जा पार्टी करी और बच्चों को गर्मी का कहर बच्चो की शिक्षा पर ना आए इसलिए ने अपनी पेंशन से ज्ञानशाला के बच्चो को एक वाटर कूलर भी गिफ्ट किया।

संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया की रेखा बेन की ज़िंदादिली को सलाम है जो आज अपने जीवन में इतनी कठिनाइयों का सामना करते हुए भी समाज को समर्पित है और बाक़ी लोगों के लिए एक मिसाल बन रही है,
उनके बच्चों के साथ उनके बिताए हर एक पल बहुत ख़ूबसूरत है, जो हर पल हम सभी को प्रेरणा देते है।

आज इस अवसर पर सुचित डेकिवाडिया, भुपत भाई, कंगन, वीना ओबेरॉय , विजय ओबेरॉय आर॰एस॰ उप्पल, गरिमा श्रीवास्तव, सरिता सिंह रश्मि पाण्डेय, गौरव चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गौतम बुध नगर : थाना प्रभारियों में फेरबदल
ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कस्बे में निकाली गई जुलूस-ए-मोहम्मदी
हिन्दू युवा वाहिनी ने किया ग्रेनो मण्डल टीम का गठन
भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव, कवि सम्मेलन का लोगो ने उठाया लुफ्त
भाजपा गौतमबुद्ध नगर ईकाई ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा रहत सामग्री
सीएम योगी ने किया कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास
ISKCON Greater Noida में 1 से 3 मार्च तक भव्य गौर पूर्णिमा महोत्सव
स्वतंत्रता दिवस पर शैफाली स्कूल में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन
सेक्टर डेल्टा 2 में मेजर लीकेज होने के कारण आए दिन लाखों लीटर गंगा वॉटर सप्लाई का पानी होता वेस्ट - ...
आईईसी कॉलेज के वार्षिक टेकफेस्ट "इनोविजन-2025" का भव्य समापन, 1200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने दो जगह की लूट
AIMT में "विकसित भारत 2047" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, रक्षा–शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियों ने साझा किया ...
उ.प्र. कांग्रेस महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू जनसेवा के माध्यम से इंसानियत और आपसी भाईचारे सामाजिक सौ...
नोएडा डीपीएस को भी आया बम से उड़ाने का मेलः स्कूलों से बच्चों को भेजा गया घर
WhatsApp Privacy: व्हाट्सएप में अब दिखेंगे लाल टिक, सरकार पढ़ेगी मैसेज, जानें वायरल मैसेज की सच्चाई
दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी