सीईओ की नाराजगी का दिख रहा असर, रखरखाव कार्यों में आई तेजी

  • कर्व स्टोन, आरसीसी पोस्ट, वायर फेंसिंग आदि की मरम्मत शुरू
  • एक सप्ताह में सभी कार्य दुरुस्त करने के निर्देश, नहीं तो लगेगी पैनल्टी
  • लापरवाही करने वाली फर्मों को काली सूची में डालने की भी तैयारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर प्रोजेक्ट विभाग ने अमल शुरू कर दिया है। क्षतिग्रस्त कर्व स्टोन, आरसीसी पोस्ट, बॉरवेड वायर फेंसिंग आदि की मरम्मत शुरू करा दिया है। एक सप्ताह में ये सभी प्रमुख मार्गों पर से सभी कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गये हैं। इस अवधि में रखरखाव कार्य दुरुस्त न किए गए तो प्रतिदिन 10 हजार रुपये के हिसाब से पेनल्टी लगाई जाएगी। लापरवाही करने वाली तीन प्रमुख पर पेनल्टी लगाई जा चुकी है। कुछ फर्मों को काली सूची में डाला जाएगा। लापरवाह प्राधिकरण कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल बीते दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने समीक्षा बैठक कर अनुरक्षण कार्यों की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की थी और सभी अनुरक्षण कार्य शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने सभी प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर अनुरक्षण के कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए थे, जिसमें आरसीसी पोस्ट, तार फेंसिंग , कर्व स्टोन, रोड साइड पटरी पर झाड़ियों की कटिंग आदि कार्य होना है। सीईओ के निर्देष का असर अब दिखने लगा है। जहां भी तार फेंसिंग, कर्व स्टोन, आरसीसी पोस्ट आदि क्षतिग्रस्त हैं, उनको दुरुस्त किया जा रहा है। टूटे हुए कर्व स्टोन बदले जा रहे हैं । टूटे तार फेंसिंग को दुरुस्त किया जा रहा है। सेंट्रल वर्ज को पेंट किया जा रहा है। महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने बताया कि सभी क्षतिग्रस्त कर्व स्टोन, आरसीसी पोस्ट, बॉरवेड वायर फेंसिंग, रेलिंग, आदि की मरम्मत चल रही है। एक सप्ताह में ये सभी प्रमुख मार्गों पर सभी अनुरक्षरण कार्य संपन्न कराने और लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। महाप्रबंधक ने बताया कि अनुरक्षण कार्य में लापरवाही करने वाली 3 फार्म पर पेनल्टी लगाई जा चुकी है। कुछ और फर्मों को काली सूची में डालने की कार्रवाई चल रही है। लापरवाही बरतने वाले प्राधिकरण कर्मियों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।

यह भी देखे:-

यमुनाएक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की गई जान
सोसायटी में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा
10 मई को जनपद गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटाए जाएंगे सैकड़ों मामले
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : कैकई ने भरत के लिए मांगा राज, राम को 14 वर्ष का बनवास
बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
हिन्दू-मुस्लिम एकता पर आधारित डाक्यूमेंट्री "द ब्रदरहुड" पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची
आप देश की सर्वोच्च सेवा के लिए चयनित हुए हैं, आप पर गर्व है, ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी...
जीएल बजाज संस्थान ने मनाया 20 वर्षों का गौरवशाली सफर, सांसद जगदंबिका पाल ने बढ़ाई शोभा
जलपुरा गौशाला में वाटर कूलर व आरओ लगाया गया
जॉर्डन से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे जोंटी भाटी जमालपुर का हुआ जोरदार स्वागत
कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया 5 सितंबर को महापंचायत का ऐलान
फ्लैट व आवासीय भूखंड के आवंटियों को रजिस्ट्री का आखिरी मौका
खुशखबर: त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क
ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने 2 अभियुक्तों को बालू का अवैध खनन करने के आरोप मे पकड़ा।
आचार्य प्रशांत को पेटा ने 2022 "मोस्‍ट इंफ्लूएंशियल वीगन’’ अवार्ड से सम्‍मानित किया
स्वर्गीय जतन प्रधान की जयंती पर विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को होगा: आलोक नागर