आगामी 13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों में एवं श्री अवनीश सक्सेना जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुध नगर के दिशा निर्देशन में मुख्यालय व तहसील स्तर पर समस्त न्यायालयों में किया जाएगा।
नोडल अधिकारी श्री राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नव नियुक्त सचिव श्रीमती शिवानी त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण, नगर पालिका आदि के संबंधित मामलों एवं बैंक मामले तथा धारा 138 पराक्रम लिखित अधिनियम के वाद विद्युत एवं जल संबंधित विवाद, (चोरी से संबंधित विवाद ) राजस्व वाद, व्यवहारिक वाद,पारिवारिक वाद, श्रम के वाद, उत्तराधिकार के वाद तथा अन्य प्रकृति के ऐसे वाद जिन्हें आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है, समस्त ऐसे वाद राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत किए जा सकेंगे । जिससे अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त समस्त वादकारियों से अपील है कि वह 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मैं अपने वादों के निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालय में संपर्क स्थापित करें तथा कोविड-19 प्रोटोकाल यथा मास्क , सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संबंधित न्यायालय में पहुंचकर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण करा कर उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।

यह भी देखे:-

भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलामुख्यालय पर सौपा ज्ञापन
☀ योग और स्वास्थ्य ☀ योग क्या है? बता रहे हैं। ऋषि वशिष्ठ, विशेषज्ञ , योग एवम ज्योतिष
गौतमबुद्धनगर में लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या करें और क्या न करें
ग्रेटर नोएडा: कृषि कानून के विरोध में भाकियू अराजनैतिक का धरना
किसान एकता संघ ने बड़ी धूमधाम से मनाया संगठन का चौथा स्थापना दिवस
एक्टिव सिटिज़न टीम : विपरीत दिशा में वाहन न चलाने के लिए कर रहे हैं जागरूक
बीटा-2 पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर समेत 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण
YEIDA से 50 एकड़ भूमि के लिए LOI, उत्तर प्रदेश में बनेगा यूनिवर्सल पैकेजिंग हब
हरीश नड्डा ने जीतो नेशनल गेम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने सफलता के ...
स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को मिला ISDC इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड
स्क्रीन शॉट वायरल कर दरोगा ने कोतवाली प्रभारी को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की, दरोगा निलंबित
डॉ. अधाना आयुर्वेद द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में "धरोहर" वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन
स्पर्श ग्लोबल स्कूल में "ज़ूटोपिया" थीम के साथ वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तु...
मेवाड़ में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन ,मेधावी पुरातन विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स...