पैसे की बारिश का वीडियो हुआ वायरल 

ग्रेटर नोएडा/दादरी: आज जुमे की नमाज के बाद दादरी  के एक  शख्स द्वारा  पैसे की बारिश करने का वीडियो वायरल हो रहा है । इधर पैसे की बारिश होने पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

पैसे की बारिश करने वाले शख्स का नाम शाहिद बताया जा रहा है जो   दादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।  इसका वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शाहिद के ऊपर दादरी थाने में एक दर्जन से भी ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

शाहिद मेवाती दादरी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसका भाई नईम मेवाती दादरी नगर पालिका का सभासद है। वह भूमाफिया है। दबंग किस्म का व्यक्ति है।

गौतमबुद्ध नगर में शाहिद टॉप-10 क्रिमिनल है। उसके खिलाफ दादरी कोतवाली में 14 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, बलवा, तोड़फोड़, घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और तमाम दूसरे आरोपों में 14 मुकदमे चल रहे हैं।

आरोप है शाहिद और उसके सभासद भाई ने दादरी कस्बे में गरीब लोगों की जमीन पर कब्जे कर रखे हैं। उनकी कस्बे के बीचों बीच बेशकीमती जमीन पर इन दोनों भाइयों ने कब्जा करके बेच दिया है। वहां खुलेआम घर बनाए जा रहे हैं। राजकुमार नाम के शख्स ने आरोप लगाया , “नगर पालिका के सभासद नईम मेवाती और उसके भाई शाहिद ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस जमीन पर प्लॉट बनाकर बेच रहे हैं। इसकी शिकायत प्रशासन व पुलिस से की लेकिन सुनवाई होना तो दूर आरोपियों से धमकी मिल रही है।

यह भी देखे:-

फुजीफिल्म इंडिया ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सर्वोदय अस्पताल में पहली बार 'स्मार्ट' एमआरआई मशीन लगाई
जेवर में लगेगा भारत का पहला DDIC OSAT प्लांट: उत्तर प्रदेश बनेगा सेमीकंडक्टर हब, मुख्यमंत्री ने सेम...
ग्रेटर नोएडा : साईट - 4 में विजय महोत्सव - 2017 रामलीला का होगा भव्य मंचन
निकाय चुनाव गौतमबुद्ध नगर : अंतिम दिन नामांकन करने उमड़ी उम्मीदवारों की भीड़ , इन लोगों ने किया नामांक...
सड़क पर भारी जाम से हलकान रहे लोग
ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
शारदा विश्वविद्यालय ने बालिका सुधार गृह में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, मौखिक स्वच्छता के प्रति किया ज...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में "अनुसंधान 2024" का आयोजन: नवाचार, शोध और सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक कदम
बाबा साहेब के विचार हमारी प्रेरणा, दलित उत्थान के लिए संकल्पबद्ध – आकाश आनंद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर डीएम सुहास एल वाई ने दिए दिशा निर्देश
फार्म-6 भरते समय बरतें सावधानी, सही विवरण से मिलेगा त्रुटिरहित वोटर आईडी
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश निवेश और विकास का नया हब बनकर उभरा : प्रधानमंत्री मोदी
यमुना एक्सप्रेसवे : तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर
संधारणीय विकास के लिए नवीनतम नवाचारों और अवधारणाओं पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन।
ग्रेटर नोएडा में फैशन ज्वेलरी शो का शुभारम्भ