शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्नातक समारोह, 500 छात्रओ ने हिस्सा लिया

शारदा विवि में 2021-2022 के बैच के अंतरष्ट्रीय छात्रों के लिए स्नातक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क़रीब 500 छात्रओ ने हिस्सा लिया।

पीएचडी कर रही अंतरराष्ट्रीय छात्रा सुरैया नायडू ने बताया कि उन्हें शारदा विवि में 8 साल हो गए शुरू से ही एक परिवार जैसा माहौल मिला , प्रोफेसर और प्रबंधन द्वारा उन्हें हमेशा सहयोग मिला उन्होंने बताया कि शारदा विवि ने हमारे लिए एक अलग सा अंतरष्ट्रीय विभाग बनाया हुआ है जहां हमे अपना त्योहार, महोत्सव, वेश भूषा का पता चलता है जिससे हमारे अंदर एक खुशियों का माहौल बनता है।

शारदा विवि के चांसलर पीके गुप्ता ने बताया कि जब छात्र देश से बाहर रहकर पढ़ाई करता है तो उसे अनेक चीज़ों का सामना करना पड़ता है वह उस देश की भाषा, संस्कृति, चीज़ों को समझता है । हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है की 95 देशों के छात्र हमारे साथ जुड़े हैं

मैं इन सभी छात्रों के आने वाले उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूँ कि यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यह अपने देश का नाम, संस्थान का नाम और अपने परिवार का नाम रोशन करे।

अंतरराष्ट्रीय विभाग के निर्देशक डॉ अशोक दरयानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के लिए आज का दिन बेहद जरूरी है। हर एक छात्र अपने जीवन में लक्ष्य को लेकर चलता है जिसको पाने के लिए वह आज से उस पर कार्य करना शुरू करता है । शारदा विवि में हमने अंतराष्ट्रीय छात्रो के लिए एक अलग सा विभाग तैयार किया हुआ जहां पर उन्हें एक परिवार जैसा माहौल हर एक देश के भाषा एक्सपर्ट जिससे उन्हें बात चीत करने मे दिक्कत या परेशानी न हो उनके साथ उनके त्यौहार को मिलकर मनाया जाता है ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नाइजीरिया, भूटान, इथोपिया, कांगो आदि देशों के प्रतिनिति मौजूद थे।

यह भी देखे:-

डॉ. अमित गुप्ता बने आरएसएसडीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शॉ-2024 में स्टार्ट-अप बना आकर्षण का केंद्र, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप्स के अधिकार...
दिल्‍ली, यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा
आर्मी इंस्टीट्यूट में वार्षिक युवा महोत्सव  “आरमोत्सव 2022” का आयोजन, निदेशक एयर कमोडोर जे के साहू न...
NEET UG 2021: नीट यूजी परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी, सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव की मांग याचिका खारिज की
एकेटीयू में पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज में अर्न्त-डेंटल कॉलेज दो दिवसीय वार्षिक समारोह ’’ऑक्लूजन- 2023’’ का आयोजन
ALMA- MUN COURSE RYAN INTERNATIONAL SCHOOL, GREATER NOIDA
तकनीकी प्रगति के साथ मानव केन्द्रितता विपणन भविष्य की कुंजी है
आईएसएस अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहता हूं: तानिष भड़ाना, 10 वीं के टॉपर
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में रक्तदान शिविर
शारदा विश्वविद्यालय : सेण्टर फॉर एडवांस्ड रिसर्च इन एप्लाइड मैथमेटिक्स एंड फिजिक्स" का उद्घाटन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में चिकित्सा मनोविज्ञान के कार्यक्रम को मिली मान्यता
जीवनशैली में बदलाव कर बचा सकते हैं पर्यावरण
शारदा यूनिवर्सिटी : नोबेल पुरुस्कार विजेता वैज्ञानिक चंद्रशेखर की महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन
आईईसी कॉलेज के वार्षिक टेकफेस्ट "इनोविजन-2025" का भव्य समापन, 1200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा