वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रथम दो दिवसों में जनपद में कुल 996845 पौधे किये गये रोपित

ग्रेटर नोएडा : प्रभागीय वन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में 35 करोड़ वृक्षारोपण योजना के तहत जनपद में कुल 921 स्थलों पर 1198096 वृक्षारोपण किया जाना निर्धारित है। मुख्य सचिव उ0प0 शासन द्वारा उक्त वृक्षारोपण कार्य के लिए दिनांक 05-07-2022, 06-07-2022, 07-07-2022 व 15-08-2022 नियत की गयी है। दिनांक 05.07.2022 को सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा 908945 पौधे का रोपण किया गया था। उक्त वृक्षारोपण कार्य के द्वितीय दिनांक 06.07.2022. को भी जनपद गौतमबुद्धनगर में पौधारोपण कार्य किया गया, जिसमें सम्बन्धित राजकीय विभागों संस्थाओं द्वारा 87900 पौधे रोपित किये गये। इस प्रकार इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम दो दिवसों में जनपद गौतमबुद्धनगर में अब तक कुल 996845 पौधे रोपित किये जा चुके है।

उन्होंने बताया कि दिनांक 06.07.2022 को सेक्टर-136, ग्रीन बेल्ट नोएडा में शक्ति वन की स्थापना करते हुए श्रीमती सुनीता सिंह पत्नि श्री मनोज सिंह, आई0ए0एस0 अपर मुख्य सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ0प्र0 शासन, प्रभागीय वनाधिकारी गौतम बुद्ध नगर प्रमोद कुमार तथा क्षेत्राधिकारी प्रवीन कुमार, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा द्वारा एक-एक मौलश्री का पौधा वृक्षारोपण स्थल पर रोपित किया गया तथा उक्त शक्ति वन की स्थापना महिला शक्ति को समर्पित कर की गयी है। कार्यक्रम मे श्रीमती सुनीता सिंह, पत्नी मनोज सिंह, आई0ए0एस0 तथा विभिन्न राजकीय विभागों की महिला कर्मियों एवं विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिकाओं तथा छात्राओं ने भी भाग लेकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता सिंह  ने पौधारोपण कार्यक्रम से महिलाओं को जोड़ने की शासकीय नीति की सराहना की तथा सेक्टर-136, ग्रीन बेल्ट नोएडा में शक्ति वन की स्थापना पर हर्ष व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसकी देख-भाल एवं जल संचय करने की अपील की गयी। उन्होंने बताया कि कल दिनांक 07.07.2022 को भी उक्त वृक्षारोपण कार्य जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

खाद्य कृषि यंत्र का शुभारम्भ, देश की ताकत किसान है, किसान जीतेगा तो देश जीतेगा : डॉ. महेश शर्मा 
पीएम के जन्मदिवस पर राजनगर भाजयुमो की तरफ से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
आगमी 28 जुलाई को किसान एकता संघ करेगा यमुना प्राधिकरण का घेराव 
Aryan Khan Bail LIVE Updates: आर्यन खान कुछ ही देर में जेल सें होंगे बाहर
आप सभी देश वासियों क्षेत्र वासियों को पावन पर्व शुभ दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज एवं छठ पूजा की हार्द...
अयोध्या पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, AAP भगवान राम की शरण मे
नवनियुक्त  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया 
दीक्षांत समारोह : उत्तर प्रदेश पुलिस के अभिन्न अंग बने 158 कैडेट्स
दिल्ली : प्राइवेट अस्पताल वालों ने मचा रखी है लूट, कोरोना डोज की वसूल रहे हैं मनमानी कीमत 
बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा नेत्री मीना सलमानी ने किया नामांकन
ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट, आंकड़ा 3000 के पार, 918 कर रहे हैं संघर्ष
किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर नोएडा पुलिस ने जारी की एडवायजरी, जरूर पढ़ें 
भारत ने लद्दाख में तैनात किया K-9 वज्र, एलएसी पर बढ़ेंगी मारक क्षमता
आगामी निकाय चुनावों में वैश्य समाज ने मांगी राजनैतिक भागीदारी
ग्रेटर नोएडा : "धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र" विषय पर विचार गोष्ठी 27 मई को