रेव पार्टी कर रहे विदेशी युवक -युवतियां गिरफ्तार

*रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे अफ्रीकी मूल के चार महिलाओ समेत आठ विदेशी नागरिकों और एक भारतीय गिरफ्तार*

*–28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद*

ग्रेटर नोएडा कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन-1 सोसाइटी में विदेशी नागरिकों द्वारा रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे अफ्रीकी मूल के चार महिलाओ समेत आठ विदेशी नागरिकों और एक भारतीय नागरिक को पुलिस में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से गैर प्रांतीय 28 बोतल व्हिस्की अग्रेजी शराब, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया है,

विदेशी नागरिकों द्वारा रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा करने की सूचना मिलने पर कोतवाली
थाना दादरी पुलिस ने गाँव मथुरापुर स्थित ओमीक्रोन-1 सोसायटी के फ्लैट बी-40 पर छापा मार कर 4 नाईजिरियन पुरूष व 4 महिला नाईजिरियन और एक भारतीय पुरूष को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है. एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली दादरी को सूचना मिली थी सोसायटी के फ्लैट बी-40 पर कुछ लोग पोस्टर लगाकर एक रिहायशी मकान में पार्टी आयोजित कर रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं।

एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि इस सूचना पर एसीपी थर्ड दादरी और दादरी के थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर अफ्रीकी मूल के चार महिलाए समेत आठ विदेशी नागरिकों और एक भारतीय नागरिक मौके से हिरासत में लिया गया. वहां जब कमरों को चेक किया गया है वहां पर गैर प्रांतीय 28 बोतल व्हिस्की, 171 टीन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद बरामद हुआ. पूछताछ पर इन लोगों ने अवैध रूप से इस पार्टी का आयोजन करने की बात स्वीकार की है और बरामद सामान का सेवन करना स्वीकार किया गया है. उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज या गया है किया गया है और उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है.

यह भी देखे:-

यूपी सरकार की सूची में दर्ज कुख्यात अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर
बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चोरी के गहने व सामान के साथ तीन गिरफ्तार
जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 बोतल अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद
पति ने पत्नी और बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
कार लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल
हथियार के नोंक पर अकाउंटेंट से लूट
मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मेडिकल स्टोर में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाया माल 
रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
राम रहीम के अनुयायी पति-पत्नी ने की शर्मसार करने वाली काली करतूत
मुंबई : गौरव चंदेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशु जाट गिरफ्तार 
दर्दनाक: लिफ्ट में फंस कर युवक की मौत
भारी मात्रा में गांजा के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर 
शातिर बदमाश से मारुति ब्रेजा कार बरामद
विंग कमांडर से लाखों रुपए की ठगी