शारदा विश्वविद्यालय में इंडियन इनोवेटिव स्टार्टअप कांफ्रेंक्स आयोजित किया गया

शारदा विश्विद्यालय में आज स्टार्टअप के ऊपर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत के प्रसिद्ध उदयमी लोग शामिल हुए और छात्रों के साथ अपने विचार बांटे । यह कार्यक्रम मुख्य तौर पर युवाओं के लिए था जो की इस देश का भविष्य है और वह अपने विचारों को रखकर खुद को ,समाज को और इस देश को आगे बढ़ा सकते है।

शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता जी ने बताया कि भारत देश को आगे बढ़ाने में स्टार्टअप का योगदान बहुत रहा है। हमने शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक अलग सा मंच शारदा लॉन्चपैड के नाम से तैयार किया हुआ है जहाँ पर सभी छात्र -छात्राएं अपने विचार को रखते है और फिर उनके विचार को सम्मान करते हुए शारदा प्रबंधन और प्रोफेसर द्वारा उस पर काम किया जाता है जिससे कल को वह देश मे एक प्रसिद्ध उदयमी बनकर रोजगार बढ़ा सकें और देश के शेक्षिक ,उद्योग और शोध को सुधार सके।उन्होंने आगे बताया कि स्टार्टअप को हमे बढ़ावा देना चाहिए प्रधानमंत्री मोदी जी भी स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया जैसे चीज़ों को बहुत तेज़ी से उठा रहे है। अगर इस देश की आबादी का 5 प्रतिशत लोग भी स्टार्टअप पर काम करे तो भारत बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

एमएमआईएफ के चेयरमैन डॉ एस कृष्णा कुमार ने बताया कि आजकल जैव प्रौदयोगिकी और कृषि स्टार्टअप ने भारत मे इस समय बहुत ज्यादा तेजी से पकड़ बना रखी है। हमारा देश 65 प्रतिशत युवाओ वाला देश है और अगर इस देश का हर युवा नौकरी की जगह उदयमी बनने की सोचे तो देश की आर्थिक स्थिति तेज़ी से बढ़ेगी।

रेडियो जॉकी के प्रसिद्ध कलाकार आरजे नितिन ने बच्चो के साथ काम के अतिरिक्त हसी मज़ाक और नाच गान करके उनके मन को बहलाया और उन्हें आने वाले कल की शुभकामना दी और बताया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता आप जो भी करना चाहे उसमे बस ईमानदारी और लगन होनी चहिए।

शारदा स्कूल ऑफ मीडिया ,फ़िल्म एंड इंटरटेन्मेंट की डीन डॉ रीतू सूद का कहना है कि आजकल फ़िल्म मेकिंग और एक्टिंग के प्रति युवाओ में काफी दिलचस्पी दिखाई देती है जबसे वेब सीरीज का जमाना स्टार्ट हुआ है कई तरह के अवसर पैदा हुआ है, युवा लोग इसके पीछे कड़ी मेहनत करके अपने आप को और इस देश को आगे बढ़ा रहे है ।

मौके पर मौजूद प्रसिद्ध उदयमी जगत के लोग, आरजे नितिन ,कमिशनर पंजाब – रेखा गुप्ता ,शारदा विवि के रजिस्ट्रार -विवेक गुप्ता, डीन बिजनेस स्टडीज प्रो जयंती रंजन आदि सभी उपस्थित थे ।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी में बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन “विहान–2025” सम्पन्न
जीबीयू संकाय सदस्य एवं पीएचडी शोधार्थी ने ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीसी स्नैक निर्माण इकाई का औद्योगिक भ...
ग्लोबल कॉलेज में विश्व योग दिवस मनाया गया 
गश्त कर रही पुलिस जिप्सी को कैंटर ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने बच्चों को किये स्वेटर वितरित
शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
डीएससी का 29वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 95% छात्रों को मिला प्री-प्लेसमेंट ऑफर
National Sports Day at Ryan International School Greater Noida
स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “प्रोबायोटिक हस्तक्षेपों के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का मुकाब...
आईईसी कालेज में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय : नासा स्पेस ऐप चैलेंज हैकाथाॅन प्री-क्वालिफायर प्रतियोगिता का आयोजन
Diwali Celebrations at Ryan Greater Noida
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: शारदा विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन
गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ...