नई शिक्षा नीति 2020 के विषय पर जीएल बजाज में हुआ व्याख्यान का आयोजन, पीएम मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा जगत में एक क्रांतिकारी बदलाव: ब्रजेश पाठक

ग्रेटर नोएडा: 1 जुलाई 2022 को जीएल बजाज के प्रांगण में नई शिक्षा नीति 2020 के विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक  उपस्थित रहे . साथ में जीएल बजाज के चेयरमैन डॉक्टर रामकिशोर अग्रवाल, उप चेयरमैन  पंकज अग्रवाल जी, सीईओ  कार्तिक अग्रवाल , सांसद डॉ महेश शर्मा , राज्यसभा सांसद  सुरेंद्र नागर , विधान परिषद श्रीचंद शर्मा,  नरेंद्र भाटी विधायक तेजपाल नागर , धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
जीएल बजाज के उप चेयरमैन  पंकज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का स्वागत किया , पंकज अग्रवाल जी ने कहा कि भारत में जो नई शिक्षा नीति आई है ,उससे एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा और देश हमारा शिक्षा के मामले में शिखर तक जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक  ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति 2020 एक शिक्षा जगत में क्रांतिकारी बदलाव है, इसके माध्यम से शिक्षा जगत में हमारा देश शिखर तक जाएगा। जिस तरीके से व्यवसायिक शिक्षा और अनुसंधान पर जोर दिया गया है उससे हमारे छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा।

सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश के शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है ।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने नई शिक्षा नीति पर बात रखते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति में अनुसंधान पर विशेष जोर दिया गया है जिसके माध्यम से हम सभी चुनौतियों से बहुत ही बेहतर तरीके से निपट सकते हैं।

सांसद जगदंबिका पाल ने अपनी बात रखते हुए बताया कि जीएल बजाज संस्थान के द्वारा एक बेहतर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ,नई शिक्षा नीति 2020 देश के शिक्षा व्यवस्था के वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए बनाया गया है ।स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय में भी व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में जीएल बजाज के डायरेक्टर डॉ मानस कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि और सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया, इस अवसर पर हजारों लोग मौजूद रहे जीएल बजाज के छात्रों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस, छात्रों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ...
डायमण्ड पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस, बच्चे देश का भविष्य: नरेन्द्र डाढा
जे पी इंटरनेशनल स्कूल में "प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह'' का आयोजन
ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन (एआईजीटीई) हिमाचल ट्रेक 2022 में भाग लिया
यूनाइटेड के छात्रों में आद्योगिक भ्रमण कर सीखा व्यावहारिक ज्ञान
टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक गहरी नींद में सोए हुए हैं : मनोज चौधरी
शारदा यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन 
जूनियर शेफ प्रतियोगिता में शहर के स्कूली बच्चों को मिलेगा अवसर
कम्प्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाणपत्र
सेंट जोसेफ में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
शिक्षक दिवस पर जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में हुआ विशेष आयोजन
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी , अभिषेक गौतम बने मिस्टर फ्रेशर तो प्रतीक्षा बनी मिस फ्रेशर
अमीचंद सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षकों की भूमिका निभा कर खुश हुए बच्चे
डॉ. राजेश राणा द्वारा लिखित पुस्तक "Boosts Your Mental Health with Love, Romance, Intimacy & Fir...
सेंट जोसेफ स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षाफल: बारहवीं में शाश्वत, सुहानी और सक्षम ने मारी बाज़ी, दसवीं म...