जी एल बजाज संस्थान, ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम (बैच 2022-24) के दीक्षारम्भ समारोह का शुभारम्भ

  • कारपोरेट जगत के नामी-गिरामी हस्तियों ने नवीन छात्रों को सिखाए सफलता के गुर

 

जी एल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च.पीजीडीएम इन्स्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम सत्र 2022-24 के नवप्रवेशित प्रबन्धन छात्रों का पाॅच दिवसीय दीक्षारम्भ समारोह का शुभारम्भ आज दिनांक 28 जून को हुआ। इस आयोजन का विषय “Corporate Expectations & Insights for Aspiring Managers” था। इस दीक्षारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि पंकज दूबे, फाउण्डर एण्ड सीईओ, फाउण्डर एण्ड सीईओ, DSPIN Consulting Pvt. Ltd., थे।

आयोजन का शुभारम्भ दीपप्रज्जवलन एवं सरस्वती वन्दना से किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में संस्थान की डायरेक्टर डाॅ0 सपना राकेश ने सभी गणमान्य अतिथियो का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए जीएल बजाज ग्रुप के बारे में जानकारी साझा किया। उन्होंने पीजीडीएम पाठ्यक्रम के अलावा छात्रों की उत्कृष्ट शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास हेतु कोर्स के दौरान दी जाने वाली अतिरिक्त कार्यक्रमों एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा किया।

जीएल बजाज एजुकेशनल इन्स्टीट्यूशन्स के सीईओ श्री कार्तिके अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में सभी अतिथियों एवं छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि जीएल बजाज संस्थान छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने छात्रों हेतु विकास हेतु अवसर प्रदान किया है, परन्तु छात्रों को भरपूर कोशिश करके इसका लाभ उठाना होगा। संस्थान निरन्तर आधुनिक परिवेश एवं कारपोरेट डिमाण्ड के अनुसार शिक्षण प़द्धति में सुधार करता रहा है, एवं छात्रों को राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय गतिविधियों में भागीदारिता का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि छात्र सही मनोभाव के साथ शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र एवं विश्वसेवा में भागीदारी बने। उन्होंने छात्रों को मैनेजमेण्ट की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री पंकज दूबे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सभी व्यक्ति स्वाभाविक रूप मे अपार क्षमता होती है, आवश्यकता है अपनी क्षमताओं को पहचानने की। उन्होंने छात्रों को अपने क्षमताओं की उपेक्षा न करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता एवं असफलता व्यक्ति के विचार, मन एवं कर्म के आधार पर होती है। उन्होंने अपने अनुभवों को छात्रों से साझा किया।
पैनल डिस्कसन में एक्सपर्ट पैनेलिस्ट्स श्री आशीष भल्ला, एसोसिएट डायरेक्टर-एचआर, एचसीएल टेक्नाॅलाजीज, श्री देबरर्घा देब, नेशनल मैनेजर सेल्स, एचआरबीपी, डाबर, श्री नीरज कुमार, सीनियर जनरल मैनेजर,-कारपोरेट एचआर, हेवल्स आदि ने विषयान्तर्गत जानकारी एवं अपने अनुभवों से छात्रों को लाभान्वित किया। अन्त में आॅल इन फेमिली सेशन में संस्थान के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों से नवप्रवेशित छात्रों को परिचित कराया गया।

यह भी देखे:-

एक्यूरेट के बी. आर्क में विदाई समारोह
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में थेरवाद ननरी पर विशेष व्याख्यान: प्रो. चपला वर्मा ने साझा कीं प्रेरणादाय...
"ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस के लिए मशीन लर्निंग के अनुप्रयोग" पर व्याख्यान
आई ई सी कालेज में स्पोर्ट्स मीट के तहत आई ई सी प्रीमियर लीग सीजन -2 का हुआ समापन
पृथ्वी   दिवस पर बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पृथ्वी बचाने की ली शप...
गलगोटियाज कॉलेज में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जी डी गोयंका स्कूल में मनाया गया मदर्स डे
“विधायक जेवर ने श्रीराम माडल इंटर कॉलेज थोरा की मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत”
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एचसीएल टेक का दौरा किया: प्रौद्योगिकी के भविष्य को समझने का अ...
मेवाड़ में दिवंगत पत्रकार प्रभाष जोशी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित
AI के अनियंत्रित विकास से खतरा! जीएल बजाज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
विश्व क्षय रोग दिवस : आईटीएस डेंटल कॉलेज संस्थान द्वारा मरीजों को पोषण पोटली का वितरण
लिटिल एंजलस के बच्चों ने खेली फूलों से होली, इको फ्रेंडली होली खेलने का दिया संदेश
मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
मरीजों के बेहतर इलाज हेतु छात्रों को निरंतर शोध करना जरूरी - डॉ. एच0एम0एस0 रेहान, आईटीएस डेंटल कॉले...
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस : छात्र -छात्राओं द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर वाल्कथॉन का आयोजन