“रेस” से ग्रेटर नोएडा में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक

  • ग्रेनो में बुधवार से 3 जुलाई तक चलेगा जन जागरूकता अभियान
  • ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में महाशपथ से ” रेस” की होगी शुरुआत

 

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण के लिए घातक बन रहे पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए “रेस” (आर.ए.सी.ई.) का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके अंतर्गत जन जागरुकता अभियान के साथ ही पॉलिथीन के इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगने जा रही है। एक जुलाई से पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। जुुर्माने के साथ ही कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। इसे देखते हुए 29 जून से 03 जुलाई तक बृहद जनजागरुकता अभियान “रेस” (रिडक्शन , अवेयरनेस, सर्कुलर (सोल्यूशन एंड मास) इंगेजमेंट) का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग ने भी जनजागरुकता अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव ने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 11 बजे ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में महाशपथ का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसमें ग्रेटर नोएडा की सभी आरडब्ल्यूए, औद्योगिक व  व्यापारिक संगठनों समेत सभी ग्रेटर नोएडावासियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। इसके बाद सेक्टर अल्फा वन के मार्केट और कासना बस डिपो के पास प्लॉग रन (पॉलिथील बीनने) का कार्यक्रम होगा। बुधवार शाम को सेक्टर अल्फा वन में ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। 30 जून को सेक्टर डेल्टा वन में महाशपथ का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे परिवहन केंद्र, रेलवे लाइन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। 30 जून की शाम तीन से चार बजे तक स्टेलर जीवन सोसाइटी में कार्यशाला आयोजित कर प्लास्टिक को रीसाइकिल कर उपयोगी वस्तुएं बनाने की सीख दी जाएगी। शाम को पांच से सात बजे तक नुक्कड़ आयोजित कर प्लास्टिक की कहानी बताई जाएगी। इसी तरह एक जुलाई को 11 बजे गामा टू में महाशपथ, 12 बजे गामा टू के मार्केट में महासफाई और एक से दो व दो से तीन बजे तक क्रमशः स्पार्क मिंडा इंडस्ट्री व स्टेलर वन सोसाइटी में बर्तन बैंक, झोला बैंक व प्लास्टिक बैंक की स्थापना की जाएगी। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक गौड़ सिटी मॉल में प्लास्टिक के विकल्पों और जीरो वेस्ट के लिए प्रदशर्नी लगाई जाएगी। दो जुलाई को भी 11 बजे खैरपुर गांव में महाशपथ कार्यक्रम व एक बजे शपथ कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद तीन से चार बजे तक जलपुरा गांव में तालाबों पर प्लॉग रन के तहत सफाई की जाएगी। जलपुरा गांव में ही प्लास्टिक से बनी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। तीन जुलाई को 11 बजे से सिटी पार्क में महाशपथ, 12 बजे बीटा वन में महा सफाई और दो से छह बजे तक ईको मेला का आयोजन ओमेक्स सिटी सेंटर मॉल में किया जाएगा। इसी दिन अनौपचारिक कचरा संग्रहकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्रीन हीरोज का सम्मान किया जाएगा।

 

यह भी देखे:-

जानिए क्यों, बीएमडब्लू कार मालिक ने खुद रची थी कार लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश
हथियार की नोंक पर छात्र से लूट, विरोध करने पर मारपीट
मेडिकल कालेज में एडमिशन के नाम पर लाखों ठगे
दिल्ली : भूमाफिया मोती गोयल हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस व कार बरामद
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 दो पहिया वाहन बरामद
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या !
महिला सवारी के साथ उबर कैब के चालक ने किया रेप, गिरफ्तार
एनसीआर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक करोड़ 50 लाख कीमत का गांजा के साथ...
कलयुगी बेटे ने पिता का किया कत्ल !
गुरु ने पार की हैवानियत की हद
ईस्टर्न पेरीफेरल पर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया ! , जांच में जुटी पुलिस
ग्रेनो वेस्ट: फ्लैट में घुसकर माँ बेटी से लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
जिसे मरा समझ कर भिंड में किया अंतिम संस्कार, वह नोएडा में मिली जिंदा
शातिर बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,लूट का सामान खरीदने वाला सुनार और एक लुटेरे की मां भी पकड़ी गई