अध्यात्म, आस्था भक्ति योग व तत्वज्ञान के बगैर  देश अस्तित्वहीन : आचार्य प्रशांत 

ग्रेटर नोएडा । प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व सिविल सेवा अधिकारी आचार्य प्रशांत ने कहा है कि, अध्यात्म, आस्था भक्ति योग व तत्वज्ञान के बगैर यह देश अस्तित्वहीन हो जाएगा। भारत पूरे विश्व में गुरु के रूप में प्रतिष्ठित है। विश्व को ज्ञान, वैराग्य की शिक्षा देना, सत्य के मार्ग का अनुगामी बनाना भारत का ही कार्य रहा है। वर्तमान जीवन-शैली में पदार्थ विज्ञान ने तमाम भौतिक संसाधनों को प्रस्तुत कर दिया है। आज की आधुनिक सभ्यता संसाधनों के अधीन हो गई है। समाज में उपयोगितवाद बढ़ता चला जा रहा है। यह सत्य कि सांसारिक जीवनयापन के लिए भौतिक वस्तुओं की आवश्यकता होती है, इसे किसी भी प्रकार से नकारा नहीं जा सकता। आचार्य प्रशांत केसीसी कॉलेज में अध्यात्म विषय पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति तो करनी ही चाहिए, परंतु मानव जीवन को अत्याधिक इंद्रिय-पोषण बना दिया जाना भी कदापि उचित नहीं है। तमाम भौतिक संसाधनों के ढेर के नीचे दबकर प्राप्त उपलब्धियों के भंवर में फंसकर आज का मानव विक्षिप्त होता जा रहा है। उसकी सभ्यता, सत्यता व सरलता समाप्ति की ओर है। प्रेम रस सूख गया है और मोह रस व्याप्त होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण सत्यता के विपरीत दिशा की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में विश्व भर में मानव के पग सत्य के विपरीत दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं। जिसके घातक परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में बिना विलंब किए हुए और इस दिशा में कहीं और अधिक देर न हो जाए सत्य के मार्ग पर पुन: लौट पड़ना चाहिए। अब थोथे तर्कों का सहारा छोड़ना होगा। यह कहना कि हम जो कर रहे हैं वही ठीक है इस आग्रह को तो छोड़ना ही होगा। संसार को दिखाने के लिए धर्म और भक्ति का बाह्य आडंबर छोड़कर मर्म को समझते हुए किसी दिखावे के बगैर परमात्मा की प्राप्ति के लिए अग्रसर हो जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है। उस अविनाशी पूर्णब्रह्म का साक्षात्कार करने के लिए मनुष्य को भक्ति व अध्यात्म का सहारा लेना ही होगा। इस मार्ग के लिए तर्क की भूमिका तो बहुत न्यून है। प्राथमिक स्तर पर तो तर्क की थोड़ी बहुत भूमिका है, परंतु आगे के मार्ग के लिए तर्क को उसी तरह छोड़ना होगा जैसे अंतरिक्ष में जाने वाला उपग्रह अपने अवयवों को मार्ग में छोड़ता चला जाता है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर : विधान सभा चुनाव व्यय खर्च मामला, इन उम्मीदवारों ने समाधान दिवस में भाग नहीं लिया, म...
"अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर पैरा ओलंपियन का हुआ जोरदार स्वागत।"
यमुना प्राधिकरण के गाँव अब बनेंगे स्मार्ट विलेज
साथी हाथ बढ़ाना ने मुफ्त में मास्क बांटे, कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक 
भूल गए हैं UPI PIN, Google Pay पर ऐसे करें चेंज, यह है आसान तरीका
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाई गई गांधी -शास्त्री जयंती
ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम
बीटा- 2 सेक्टर के समस्या से रूबरू हुए ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले - 350 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएंगे
आज का पंचांग, 27 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 20 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए तिथि , गौतमबुधनगर समेत समूचे उत्तर प्रदेश के लोकसभा सीट का चुनाव कार्यक्रम
कल का पंचांग, 9 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला
लॉयड बिजनेस स्कूल का भव्य दीक्षांत समारोह: पीजीडीएम 2022-24 बैच के छात्रों ने नई यात्रा की शुरुआत की
Grenonews special: भगवान महावीर के 12 अनमोल वचन