“जनपद का पहला राजकीय ट्रामा सेंटर व 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल के लिए किसानों से वार्ता कर, निर्माण का मार्ग हुआ  प्रशस्त”

“ग्रेटर नोएडा व जेवर क्षेत्र के लाखों जरूरतमंद लोग, जिन्हें आर्थिक तंगी के चलते चिकित्सीय सुविधाएं नहीं मिल पाती थी, उनके लिए वरदान साबित होगा यह अस्पताल”

“यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से लगा होने के कारण सफर करने वाले यात्रियों और भविष्य में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा यह अस्पताल”

जैसा कि विदित ही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की पहल की वजह से ग्रेटर नोएडा व जेवर क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी अस्पताल सरकार द्वारा मंजूर किया गया था, जो यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 22E में बनना प्रस्तावित था तथा इसके लिए 45 करोड़ रू0 का प्रावधान भी सरकार द्वारा कर दिया गया था, लेकिन जमीन पर किसानों द्वारा प्राधिकरण को  कब्जा न दिए जाने के कारण, इसका कार्य विगत कई माह से रुका हुआ था। आज दिनांक 25 जून 2022 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर, ग्राम रौनीजा के प्रभावित किसानों से वार्ता कर, बनने वाले अस्पताल की महत्वा के बारे में उन्हें समझाया और सहयोग की अपील भी की, जिससे किसान सहमत हुए और प्राधिकरण की टीम ने चिन्हांकन कर, इस अस्पताल को बनाने वाली कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में अस्पताल के निर्माण को आरंभ कराए जाने के लिए भूमि चिन्हित की। अवगत कराना है कि जेवर और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण क्षेत्र में इस अस्पताल के बनने से आम आदमी को काफी फायदा होगा।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’बहुत प्रयास के बाद इस अस्पताल के लिए बजट आवंटित किया गया है और आजादी के 75 साल बाद कोई योजना आपके गांव के समीप आई है, जिससे पूरे क्षेत्र का लाभ होने जा रहा है।’’
इस मौके पर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण व राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सेक्टर-31 में छठ पूजा महोत्सव का भव्य समापन: श्रद्धा, समरसता और प्रकृति सम्मान का संदेश
मुकदमा वापस नहीं हुआ तो शिक्षक शिक्षण कार्य का करेंगे बहिस्कार
दनकौर गौशाला में गोवंश की देखरेख के लिए 51 लाख रुपये देगा यमुना प्राधिकरण
गामा-2 रजिस्ट्रार ऑफिस में धरतीपुत्र नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि
जीएल बजाज में पीजीडीएम बैच 2021-23 के छात्रों के लिए "ई-सेल का परिचय" का आयोजन
अफगानिस्तान पर दिल्ली में बड़ी बैठक, मजबूत हो रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
राष्ट्रीय लोक दल ने निकाय चुनाव में उतारे अपने प्रत्याशी
प्राचीन बाराही मेला : बंचारी नगाडा पार्टी के कलाकारों ने संगीत और नृत्य पेश कर लोगों का मन मोहा
एक्यूरेट कॉलेज ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव गरिमा और समानत...
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा , इंडोनेशिया के तर्ज पर होगा मात्र तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला...
पत्रकारिता की भूमिका पर संगोष्ठी , संवाद संस्था ने किया आयोजन
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
नहाते समय नदी में डूबा युवक 
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
चौकी परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक