महिला ने थाने में किया पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने किया विफल

ग्रेटर नोएडा: बिसरख थाने में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब बेटी की कस्टडी को लेकर एक महिला ने थाने में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास. पेट्रोल छिड़कते ही पुलिस में मचा हड़कंप, पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए महिला से माचिस छीनकर आग लगाने के का प्रयास को विफल कर दिया. महिला को पुलिस ने लिया हिरासत ले कर वैधानिक कार्यवाही कर रही है. हरियाणा की जींद थाना पुलिस एसडीएम के आदेश बिसरख थाना की पुलिस की मदद बच्ची को लेने के लिए आई थी. महिला का आरोप बिना सूचना दिए घर से बेटी को उठा लाई है हरियाणा  पुलिस. और उसके पीछे सड़क पर भागती नज़र आई।  फिल्मी अंदाज का नजारा थाना बिसरख कोतवाली के सामने हुआ. आखिरकार महिला को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई, लेकिन इसी दौरान महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल  छिड़क लिया और आग लगाने की धमकी देने लगी. तभी थाने के सिपाही ने सूझबूझ और तत्परता से काम लेते हुए महिला को दबोच कर उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसके आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास को विफल कर दिया. पुलिस ने  महिला को हिरासत में लेकर उचित वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि महिला जिसकी उम्र 32 वर्ष है, थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित जे एम फ्लोरेंस सोसाइटी में अपनी 5 साल की बच्ची के साथ कह रही थी.  उसका अपने पति के साथ तलाक का मुकदमा हरियाणा के जींद चल रहा है.  इस बीच महिला ने दूसरी शादी कर ली थी. तो पहले पति ने जींद के एसडीएम कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर दरखास्त दी थी.  इस पर एसडीएम ने जींद पुलिस को बच्ची को उनके सामने पेश करने का आदेश दिया था.  एसडीएम के आदेश पर जींद पुलिस हेड कांस्टेबल राजेश अपनी टीम के सथ थाना बिसरख पहुंचे थे और बिसरख पुलिस के सहयोग से बच्ची को अपनी कस्टडी में लेकर जींद जा रहे थे तभी यह हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ  डीसीपी हरिश्चंद्र का कहना है कि महिला को कस्टडी में लेकर काउंसलिंग कर उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी देखे:-

ललित फाउंडेशन ने आयोजित किया पंचम अद्भुत युवा कवि सम्मेलन
जेवर को मिली नई बस सेवा की सौगात, जहांगीरपुर–सूरजपुर रूट से विकास को मिली रफ्तार
एनएच 91 पर सड़क हादसा, केविन में फंसा चालक, पुलिस ने बचाया
RAKSHA BANDHAN IS CELEBRATED BY THE BRAMHA KUMARIS THROUGH SPIRITUAL WORKSHOP
फलों के राजा आम की प्रदर्शनी कल रविवार ग्रेटर नोएडा , आम खाओ प्रतियोगिता का होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा : सेल्स टैक्स ऑफिस में लगी आग
गिरफ्तार पाक आतंकी ने कैसे बनवाया अपना फेक ID कार्ड, पढ़े पूरी रिपोर्ट
दादरी में शार्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण
वीवो कंपनी पर लगा 52 हजार रुपये का जुर्माना , कूड़े का निस्तारण न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार...
भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ आयोजन
बिलासपुर में लगा कोरोना जांच शिविर,2लोग पोजेटिव
फूलपुर गाँव में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बैठक: 10% प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ की मांग
गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षक दिवस की उमंग से गूंजा ग्रेड्स...
गौतमबुद्धनगर : भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में ऋषभ, अन्नु सहित अन्य तीन को मिला जगह
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे : ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत