एकेटीयू में ट्रेनिंग व इंटर्नशिप के लिए 51 छात्र चयनित

  •  इंजीनियरिंग के उभरते क्षेत्रों की दी जाएगी जानकारी

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग के छात्रों को समर टेनिंग और इंटर्नशिप देगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्र इंजीनियरिंग के उभरते नये क्षेत्रों से परिचित होंगे। चार से छह सप्ताह के इस समर प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीटेक, एमटेक और एमसीए के छात्र शामिल होंगे। माननीय कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र का प्रयास है कि छात्रों को इंजीनियरिंग के उभरते नये क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाए। जिससे कि उन्हें रोजगार के तमाम अवसर मिल सके। इसी क्रम में उनके निर्देशन में सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज की ओर से 4 से 6 सप्ताह का समर ट्रेनिंग और समर इंटर्नशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए 2777 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 51 का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को 27 जून से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान छात्रों को इंजीनियरिंग के नये आयामों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। विशेषज्ञ छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, नैनो टेक्नोलॉजी एंड नैनो मैटेरियल्स, एनर्जी टेक्नोलॉजी, कोरोसिन प्रिवेंशन, साइबर सिक्योरिटी, सोलर टेक्नोलॉजी, थ्री डी प्रिंटिंग व एडिटिव मनफ, एनर्जी स्टोरेज डिवाइसेस सेंसर्स, इलेक्टोलेस मेटल डिपोसिसन, इंटरनेट ऑफ थिन्ग्स की जानकारी देंगे। सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो0 एमके दत्ता ने बताया कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अब नई चीजें भी जुड़ गयी हैं। ऐसे में इंजीनियरिंग के छात्रों को तैयार करने के लिए इस तरह के कोर्स कराये जा रहे हैं।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में द्रोण-टेकफेस्ट का आयोजन: 502 छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर, 117 टीमों में कड़ा मुका...
Ryanities on a mission for an Eco friendly festival of Lights
आईआईएमटी कॉलेज में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम संपन्न
खुशख़बरी : बढ़ते मामलों के बीच मौत को मात दे रहे है कोरोना के मरीज़, जानें पूरी ख़बर
श्री राम मंदिर निर्माण हेतु जिले के 3 लाख परिवारों तक पहुचेंगे संघ के स्वयंसेवक
मोशन पिक्चर एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे फिल्म निर्देशक एस एस राजा
JNU Incident: वामपंथ के नकारात्मक विचारधारा का परिणाम :अनुराग त्यागी
दादरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
जी.एल. बजाज में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं SAM के साथ आध्यात्मिक जागरण कार्यक्रम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब--परम्परा द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये...
बिमटेक बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल 2023 का आयोजन
एमएसएमई हैकाथॉन 2025 में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज को दो और आइडिया की सफलता, कुल 15 मान्यताओं का र...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लघु फ़िल्मोत्सव का होगा आयोजन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने बच्चों को स्वेटर, जूते व मौजे वितरित किये
शारदा विश्वविद्यालय में "कम्प्यूटिंग, संचार और इंटेलिजेंट सिस्टम" पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिन...