नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन

ग्रेटर नॉएडा, 22 जून 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने आईं यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो.(डॉ.) उमा भारद्वाज ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में योग को खूब अहमियत देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद छात्रों को ज्यादा से ज्यादा योगाभ्यास के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में अनुशासन को तवज्जो दिए जाने की बात कही। वहीं योग दिवस के आयोजन की सराहना करते हुए यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रो.(डॉ.) प्रसेनजित कुमार ने कहा कि छात्रों की सेहत बढ़िया रहेगी तभी वो पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और योग तो स्वास्थ्य को ठीक रखने का सबसे अच्छा जरिया है।

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराने के लिए आईं योग प्रशिक्षक सुश्री सुगंधा गोयल ने सभी को दो घंटे से भी ज्यादा समय तक योगाभ्यास कराया। योगाभ्यास में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अलग-अलग स्कूल के डायरेक्टर्स और प्रोफेसर भी शामिल हुए। इस योग प्रशिक्षण का मकसद नयी पीढ़ी को ना सिर्फ अपनी सेहत के प्रति बल्कि अपने राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर भी जागरुक करना था।

बता दें कि पूरे विश्व के अलग-अलग हिस्सों में योग दिवस का आयोजन किया गया। दरअसल संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी के बाद 21 जून, 2015 को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शानदार तरीके से किया गया था और उस वक्त पीएम मोदी की अगुआई में करीब 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योगाभ्यास किया था। इस तरह साल 2022 यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आठवें साल में जिस तरीके से नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी समेत देश के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया, वह आने वाले समय में स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार करने में कारगर साबित होगा।

यह भी देखे:-

योग और स्वास्थ्य - वक्षस्थल शक्ति-विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
UCMAS State winner from Ryan Greater Noida
सीट आवंटन के पहले राउंड में ही पिछले दो सालों का टूटा रिकार्ड
प्राइमरी स्कूल के बच्चों को ठण्ड से बचाने की सरकार की मुहीम, बांटे गए स्वेटर
प्रेरणा विमर्श 2020 का तीसरे दिन सोशल मीडिया कॉनक्लेव का आयोजन
75 साल 75 बच्चे और 75 तिरंगा थीम पर   बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर मैं बड़ी धूमधाम से मनाया गया  स्वत...
आईटीएस डेंटल कॉलेज :‘नो स्मोकिंग डे‘ पर छात्रों व शिक्षकों ने ली स्मोकिंग न करने की शपथ
एकेटीयू में दूसरे चरण की काउंसलिंग गुरूवार से शुरू, ऑनलाइन चॉइस फिलिंग अल्टरेशन एंड लॉकिंग 22 सितंबर...
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, संविधान पीठ ...
प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में जिम्स के कॉलेज प्रोजक्ट की मीटिंग सम्पन्न, जानिए क्या रहा ख़ास 
मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा विश्व ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष्य...
आईईसी कॉलेज में हुनर से रोजगार कार्यक्रम का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा ब्लीड फ्री स्लम अभियान
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में आनलाइन अन्तर्सदनीय गीत प्रतियोगिता का आयोजन
शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की उड़ान: सोनिका बैसोया ने JRF में हासिल की बड़ी सफलता
युनाईटेड कालेज में प्रोफेसरों ने खेल, योग संगीत का अभ्यास किया