जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में  मनाया गया योग दिवस 

जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में निरुद्ध बंदियों के गुणोत्तर सुधार हेतु दिनांक – 21.06.2022 को प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग, ध्यान एवं प्राणायाम का कार्यक्रम कारागार के क्रीड़ास्थल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक श्रीमती रविशा बख्शी, श्री दत्तात्रेय पारासर के द्वारा कारागार के अधिकारियों / कर्मचारियों एवं बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 1450 बंदियों ने प्रतिभाग किया।

उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋचा उपाध्याय  तथा माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जय हिन्द कुमार सिंह द्वारा सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया । तथा योग के माध्यम से बंदियो को उनके उत्तम शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य हेतु उत्साहवर्धन किया गया ।

जेल अधीक्षक श्री अरूण प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कारागार में गत एक सप्ताह से विशेष कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं, जिनमें बंदियों द्वारा नियमित रूप से प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कारागार में योग के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व से ही कारागार में बृहद् स्तर पर तैयारियों कराई जा रही थी और आज बंदियों द्वारा बड़े उत्साह से योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर श्री अजय कुमार सिंह एवं श्री जे०पी० तिवारी तथा कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा  ने दिव्यांगों में व्हीलचेयर वितरित किया 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
लॉयड (फार्मेसी) में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, एआई और नवाचार से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सतत विकास पर...
सर्वेन्ट क्वाटर में घरेलु सहायिका ने लगाई फांसी
साया ज़िऑन में धूमधाम से मनाया गया दिवाली मिलन, बच्चों ने बेहद अनोखे अंदाज से बड़ों को दिलई पर्यावर...
पद्मश्री से सम्मानित देश की प्रथम महिला एयर मार्शल डॉ. पद्मा बंदोपाध्याय को आरडब्लूए अल्फा 1 ने कि...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
बारिश से मकान का छत गिरा, भाई -बहन घायल
जीएल बजाज में "तजुर्बा-2024" में छात्रों ने प्रस्तुत की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप परियोजनाएं, नंदिनी दु...
ग्रेनो के की 2 डान्सिंग मोम व 11 डान्सर नेपाल में दिखाएँगे दम
निकाय चुनाव मतगणना के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कसी कमर
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का सफ...
अब कीजिये पहले जैसी रेल यात्रा, 1 अक्टूबर से पटरी पे दौड़ेंगी सभी गाड़ियां
कोविड-19 महामारी में प्रंशनीय कार्य करने में GIMS ग्रेटर नोएडा रहा अव्वल, सर्वप्रथम स्थान मिला
GIMS ग्रेटर नोएडा में बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (BCLS) सर्टिफिकेशन कोर्स का सफल समापन
कोरोना अपडेट गौतमबुद्ध नगर, जानिए आज का हाल