शारदा विश्विद्यालय में जल संरक्षण पर “जल है तो कल है ” कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : ” धनि रहीम जल पंक को , लघु जिस पियत आधाय, उदधि बड़ाई कौन है, जगत पिआसो जाय”

यह युक्ति हमें जल संरक्षण के लिए प्रेरित ही नहीं करती बल्कि चेतावनी भी देती है| जल की उचित आपूर्ति के लिए हमें जल भण्डारण / संचयन करना बहुत आवश्यक है | इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिए शारदा विश्वविधालय के स्कूल ऑफ़ बेसिक साइंस एंड रिसर्च ने सी ऍम एस वातावरण के सहयोग से ” कंज़र्व वाटर ” नामक एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

इस कार्यक्रम में जिले के कक्षा ग्यारहवीं तथा बारहवीं के 15 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थिओं ने पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, ग्रीन थिएटर आदि प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपने हुनर का परिचय दिया| डीन डॉ भास्कर भटाचार्य ने सभी छात्रों से आह्वाहन करते हुए कहा की जल मानवता के लिए प्रकृति द्वारा दिया हुआ अनमोल उपहार है| हमें इस उपहार को सही ढंग से उपयोग व पानी की गुणवत्ता बनाये रखना महत्वपूर्ण है| जीवन के सभी कार्यों को निष्पादित करने के लिए जल की आवस्यकता है | डॉ सुमन ने भी छात्रों को जल संचयन के कई विधिओं पर प्रकाश डाला|

कार्यक्रम के अंत में शारदा विश्वविधालय के कुलपति डॉ बी एस पंवार ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण किया| विजेताओं में पेंटिंग व् स्केचिंग में प्रथम स्थान समरविले स्कूल के शांतनु साहा ने अर्जित किया| ग्रीन थिएटर में रयान इंटरनेशनल स्कूल के टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| अन्य विधालयों में फादर अगनल, दिल्ली स्कॉटिश स्कूल, जे पी इंटरनेशनल स्कूल, डाइमंड ड्रिल स्कूल इत्यादि के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया|

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 39 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया निरस्त
एनटीपीसी : जरूरतमंदों को पुराने पहनने योग्य कपड़ों का वितरण
अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात
रोडरेज में युवक को मारी गोली
COVID-19 Vaccination: क्या पीएम मोदी ने चुनावी रण भी साधने की कोशिश की,पढें पूरी रिपोर्ट
पैसेंजर लिफ्ट के दर्दनाक हादसे के बाद मौके  पर  पहुंची एनबीबीसी की टीम, घटनास्थल का किया निरिक्षण 
डेल्टा वैरिएंट कोरोना : टीके के दोनों डोज लेने वालों को भी किया संक्रमित, चौंकाने वाले हैं आइसीएमआर ...
18 साल बाद वतन वापसी : पाकिस्तान में एक गलती की वजह से काटी 14 साल की सजा, धर्म सिंह लौटा देश
टोक्यो ओलंपिक: आखिरी दम तक दौड़ी मेरठ की बेटी प्रियंका, पर हाथ लगी निराशा, भारत की झोली में नहीं आया ...
किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन
जीत से उत्साहित ममता-योगी को देंगी टक्कर, कर लिया है ये प्लान?
PM Modi Leave Days: 9 साल में पीएम की कितनी छुट्टी?, जानकर रह जाएंगे दंग
बजट 2025: करदाताओं, स्टार्टअप्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत, बता रही हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट ...
भोपाल में कोरोना : पहली बार एक साथ अंतिम सफर पर निकलीं 41 लाशें, आठ महीने की बच्ची भी नहीं बची
दिनदहाड़े गांव भुन्ना जाटान में गोली मारकर हत्या
पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन