“बदलते जेवर की बदलती सोच”, जेवर विधायक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर की साइट पर मनाया गया योग दिवस 

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर की साइट पर एक बेहतरीन योग कार्यक्रम का आयोजन विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। खास बात यह थी कि “जहां पूरे देश में अग्नीपथ योजना को लेकर नौजवानों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, वही आज के योग कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नौजवानों और किसानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही की जेवर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 ऐसी छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाओं में या तो जिले में अपना स्थान बनाया अथवा 75 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर, अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि *”देश की  वैदिक कालीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज योग विद्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है।”

साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आह्वान किया है कि “मानवता के लिए योग बेहद जरूरी है। स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए, हमें दैनिक रूप से योग का प्रयोग करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा हमारे क्षेत्र और देश के विकास के काम आ सके।”
आज योग के अवसर पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्कूली छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें लैपटॉप बैग और पटका देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “अगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हो और वह भी उस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की साइट पर, जहां आने वाले समय में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है तो निश्चित ही यह दिन इस क्षेत्र के लिए याद रखे जाने वाला दिन होगा।”
लोगों को यह याद रखना चाहिए कि “उत्तर प्रदेश के विकास के लिए जेवर क्षेत्र के लोगों ने आगे आकर, यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण किए जाने हेतु मार्ग प्रशस्त किया है, जिसके लिए यहां के लोग सदैव याद किए जाएंगे।”
कस्बा रबूपुरा में स्थित शांति देवी कन्या विद्यालय की छात्रा सोनाली भाटी पुत्री राजकरण भाटी ने हाई स्कूल में 91% अंक प्राप्त किए। वही उपरोक्त विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्रा कृष्ण कुमारी पुत्री गोपाल सिंह ने 81 प्रतिशत, खुशी शर्मा पुत्री सुबोध शर्मा ने 79.02 प्रतिशत, वैशाली पुत्री श्री कुलदीप सिंगल ने 79.04 प्रतिशत, तुलसी पुत्री सुरेंद्र भाटी ने 83.20 प्रतिशत व महक भाटी पुत्री श्री विक्रम भाटी ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शांति देवी कन्या विद्यालय का नाम पूरे जनपद में रोशन किया। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी श्री शैलेन्द्र भाटिया, शैलेंद्र सिंह, जीएम श्री केके सिंह व एसएम श्री विकास सिंह मौजूद रहे।

योग कार्यक्रम में मंच पर योग करने वालों में श्री अशोक पहलवान के साथ अंकित अत्री, अरुण अत्री, धर्मवीर सिंह, आदित्य सिंह आदि मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप भारतीय जनता पार्टी गौतम बुध नगर के महामंत्री श्री योगेश अत्री जी, श्री मोनू गर्ग, निवर्तमान उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, नगर पंचायत रबूपुरा के वाइस चेयरमैन श्री गिर्राज शर्मा जी, किसान नेता श्री अमरपाल सिंह, प्रेमवीर सिंह पूर्व प्रधान, सुंदर पाल सिंह, अरविंद सिंह पूर्व प्रधान, उधम सिंह, नीरज गोय, हरीश शर्मा, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री हरीश शर्मा, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती दीप्ति शर्मा, विजय शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आंचल बोहरा, दरियाव सिंह, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, ठाकुर अरविंद सिंह, ललित सिंह, अमित भाटी, सुरेंद्र यादव, विकास सिंह, ललित भाटी, सुरेंद्र सिंह, महमूद हसन, दानिश खान, नईम खान, मुनीर खान व आरिफ खान आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा में नेतृत्व परिवर्तन: रो. ऋषि के अग्रवाल बने नए अध्यक्ष
बी० पी ० बी ०डी ० इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष में खेलोत्सव का आयोजन
सादोपुर गांव के खेलकूद के मैदान में टीन शेड बनवाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
वूमेंस सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन
महिला शक्ति उत्थान मंडल द्वारा सातवें सामूहिक विवाह में 7 जोड़ों का किया गया विवाह
गौतमबुद्ध नगर : संपूर्ण समाधान दिवस सभी तहसीलों में संपन्न
रामलीला में हुआ राम-जानकी विवाह, राम को राज्य की घोषणा से कैकयी हुई नाराज
गौतम बुद्ध नगर में मध्यस्थों के चयन की प्रक्रिया शुरू, 04 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
आईआईएम जम्मू में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के एमबीए छात्रों का पांच दिवसीय बिजनेस एनालिटिक्स विसर्जन ...
यमुना सिटी में बनेगा UP ATS का मुख्यालय और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर, यमुना प्राधिकरण ने मुफ्त दी 3 एकड़...
ग्रेटर नोएडा में होगा राष्ट्रीय संगीत सम्मलेन , देश भर के 300 संगीतकार व कलाकार होंगे शामिल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन, स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान...
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
भाजपा, गुर्जरों की कर रही है उपेक्षा, चुनाव में लेंगे बदला : राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति 
नोएडा में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आगाज
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कोरस फेस्ट का भव्य समापन, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने मचाया धम...