आई0 टी0 एस0 डेन्टल कॉलेज  में मनाया गया योगा डे

अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर आज  आई0 टी0 एस0 डेन्टल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में योगा अभ्यास के एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के सभी छात्र एवं शिक्षकों  सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर योगा शिक्षक श्री सचिन सिन्हा ने छात्रों एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराते हुए बताया कि प्रतिदिन नियम से कम से कम 30 मिनट तक सभी को योगाभ्यास करना चाहिए इससे दिनभर शरीर चुस्त रहता है, बुद्धि का विकास, काम करने में एकाग्रता बढ़ती है तथा कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 सचित आनंद अरोड़ा ने कहा कि भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों के माध्यम से योग का प्रचार-प्रसार किया जाता रहा है तथा योग से कई जटिल बीमारियों का ईलाज सफलतापूर्वक किया जाता है।

डॉ0 अरोड़ा ने भारत सरकार द्वारा योग के प्रचार-प्रसार हेतु उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए बताया कि इससे शरीर को फिट रखने में, मन और दिमाग को शांत रखने एवं मानसिक तनाव कम करने में काफी सहायता मिलती है।

इस अवसर पर आई0 टी0 एस0-द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष  सोहिल चड्ढा ने कहा कि योग करने से शरीर एवं मस्तिष्क स्वस्थ रहते है तथा इससे पढाई करते समय पूरी एकाग्रता बनी रहती है जिसका परिणाम भविष्य में सुखद होता है।

यह भी देखे:-

फिएस्टा 2025 में छात्रों की चमकी प्रतिभा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में इंटर...
धर्म पब्लिक स्कूल छात्राओं ने रंगोली में भरे अपनी प्रतिभा के रंग
आइटीएस डेंटल कॉलेज में IACDI की कार्यशाला, छात्रों ने सीखा मरीजों के मुस्कान निखारने की तकनीक
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित
यमुना में झाग को लेकर सियासी बवाल, भाजपा ने दिल्ली सरकार तो आप ने यूपी-हरियाणा को ठहराया दोषी
संगत पंगत -आरडब्लूए डेल्टा- 1 द्वारा रक्तदान शिवर-नि:शुल्क हेल्थ कैम्प आयोजित
कोरोना पर वार करने वाली 2DG Medicine Launch जानिए  कीमत... इस दवा के बारे में सबकुछ जानिए
रयान स्कूल को मिला स्टेम प्रोजेक्ट ऑफ़ द ईयर प्रतियोगिता
जी एल बजाज के दीक्षारम्भ समारोह में पूर्वछात्रों ने दिए कारपोरेट टिप्स
बीफार्मा में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जनवरी से शुरू, जानिए तिथि
पत्रकारिता में हर समय सीखते रहने की जरूरत : डॉ. विमल मोहन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शॉ-2024 में स्टार्ट-अप बना आकर्षण का केंद्र, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप्स के अधिकार...
दादरी: रामज्ञा स्कूल में टी- 10 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस कार्निवल पंख की धूम
जीएल बजाज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्रों ने दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश
जेपी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 12वीं कक्षा का रिजल्ट रहा 100%