वरिष्ठ पत्रकारों व न्यूज़ एंकरों ने आईआईएमटी के छात्रों को दिए टिप्स, विद्यार्थियों ने जानी पत्रकारिता की बारीकियां

  • आईआईएमटी के पत्रकारिता और जन संचार विभाग में फिल्मोत्सव-22 का समापन

ग्रेटर नोएडा :  शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट के पत्रकारिता और जन संचार विभाग ने आज  “फिल्मोत्सव-22” प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। इस प्रतियोगिता के लिए दिल्ली-एनसीआर के छात्रों ने लगभग 35 अधिक लघु और वृत्तचित्र फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुई। प्रतियोगिता 1 जून से शुरू हुई और इसका समापन आज शुक्रवार को हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में तिलक स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के डॉयरेक्टर प्रोफेसर प्रशांत कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में  डिप्टी एडिटर सहारा समय न्यूज चैनल बिहार/झारखंड के विभूति कुमार मिश्रा ने भाग लिया। कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अभिन्न बख्सी भटनागर और पत्रकारिता और जन संचार विभाग के डीन प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार राय ज्यूरी टीम के सदस्य रहे। कार्यक्रम को दौरान विभूति मिश्रा ने छात्रों को न्यूज एंकरिंग और किस प्रकार से खबर को लिखा जाता है के बारे में बताया। मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी दौर में पत्रकारिता आसान नहीं रही, एक पत्रकार का जीवन चुनौतियों से भरा होता है। वहीं प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने पत्रकारिता में किस प्रकार छात्र अपना करियर बना सकते हैं इसके बारे में विस्तार से बताया इस अवसर पर न्यूज इंडिया के सीनियर प्रोड्यूसर अविनाश कुमार ने भावी पीढ़ी को अपने अनुभव व पत्रकारिता की बारीकियों को छात्रों से साझा किया, वहीं वर्तमान में मीडिया की कार्यशैली व उसके प्रभावों को भी विस्तार से समझाया। फिल्मोत्सव-22 में सैम जावेद की फिल्म मंगल पांडे को फस्ट को प्रथम, आदित्य सिन्हा की नॉट जस्ट ए ड्रीम को दूसरा और शुभम पांडे की वूमेन्स-डे की तीसरा स्थान मिला। इस दौरान बीजेएमसी की सभी फैक्लटी के साथ अनेक छात्र मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यूपी बास्केटबॉल की टीम ने शारदा विश्वविद्यालय में किया अभ्यास
जे पी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में हुआ क्रिएटिविटी लीग 2024 टेक्नो फेस्ट का भव्य आयोजन
शारदा विश्वविधालय में धूमधाम से मन गणतंत्र दिवस समारोह, पांच गाँव गोद लेने की घोषणा
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार
हाइटेक सिटी के परिषदीय स्कूलों से मुंह मोड़ रहे हैं छात्र
कुणाल शर्मा हत्याकांड को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का कड़ा कदम, जानिए क्या है खबर
एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2023 में जीएल बजाज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक
FANCY DRESS SHOW SCHOLAR TIE CEREMONY AT RYAN GREATER NOIDA
जीएल बजाज में किशोरों के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्धारक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शारदा में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय : "4 इंटरनेशनल डेंटल स्टूडेंट कांग्रेस 2019 कनेक्सॉन" का आयोजन
मंजूरी: ऑस्ट्रेलिया में भारत के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को मिली हरी झंडी, बिना रोक-टोक होगी यात्रा
गलगोटिया विश्विद्यालय में सातवां दीक्षांत समारोह कल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय : आई.टी क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर सेमिनार संपन्न, 800 विद्यार्थी ह...
जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पीजीडीएम के नए छात्र-छात्राओं के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रो...
4 फरवरी : विश्व कैंसर दिवस पर जानिए इसके मुख्य कारण और लक्षण