कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एकेटीयू में प्रशिक्षण शुरू

  •  14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र ने किया शुभारंभ

एआइसीटीई और डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीच हुए एमओयू के तहत गैर शैक्षणिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल बहुत कुछ सीखने को मिलता है बल्कि कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। वहीं, डीन छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह ने 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया।
तकनीकी सत्र में शत्रुघन सिंह ने सेवा नियमावली से संबंधित जानकारी को विस्तार से बताया। उन्होंने प्रतिनियुक्ति, पेंशन आदि से संबंधित जानकारी साझा की। कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी को सेवा नियमावली के बारे में पता होना चाहिए।
दूसरे तकनीकी सत्र में आईईटी की डॉ जॉली रस्तोगी ने एमएस ऑफिस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्यालयी कार्यों के दौरान रोजमर्रा में एमएस ऑफिस पर काम करना पड़ता है इसलिए इसे समग्रता से समझना जरूरी है। उन्होंने एमएस ऑफिस के तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की। इसके पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वहीं रोजाना प्रशिक्षण की शुरूआत योगा से होगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रति कुलपति प्रो0 मनीष गौड़ भी रहेंगे। संचालन सहायक कुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

यह भी देखे:-

लॉयड में 'हॉलीवुड ऑस्कर' थीम के साथ विदाई समारोह का आयोजन
सिटी हार्ट स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण बचाने की लिए प्लास्टिक प्रयोग न करने की ली शपथ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोज...
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
एकेटीयू के 21वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों के गले में सजा स्वर्ण पदक
GBU में भारत के दो महान सपूतों की जयंती मनायी गई, पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया याद
शारदा यूनिवर्सिटी की शानदार छलांग! टाइम्स हायर एजुकेशन और NIRF रैंकिंग में बेहतरीन प्रदर्शन
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में होगा मार्केटनार 2023 का आयोजन
लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ एथलॉन 2022 वार्षिक खेल महोत्सव, छोटे बच्चों ने द...
आत्मनिर्भर नारी शक्ति : PM मोदी आज करेंगे कृषि सखी चंपा सिंह से बात
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब--परम्परा द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये...
ठंड में सहारा बना आईआईएमटी कॉलेज, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
यूपी: प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है पर ये अतिरिक्त सतर्कता बरतने का समय - मुख्यमंत्री योगी
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
योग एवं मेडीटेसन के साथ शुरू हुआ नवागंतुक छात्र - छात्राओं का अनुप्रवेश कार्यक्रम
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आज की ही नहीं वरन् भविष्य की भी जरूरत, पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए इलेक्ट्रिक ...